फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Soha Ali Khan and Kunal Kemmu turn into ghosts for Inaaya's Halloween party

सोशल मीडिया: सोहा और कुणाल ने बेटी इनाया के साथ हैलोवीन पार्टी में की मस्ती, देखें तस्वीरें

Sun, 31 Oct 2021 08:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 31 Oct 2021 08:41 PM IST
सार

अभिनेत्री सोहा अली खान और उनके पति अभिनेता कुणाल खेमू बेटी इनाया खेमू के हैलोवीन पार्टी में भूत बनकर शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में बच्चों के साथ सोहा और कुणाल मौज-मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Soha Ali Khan and Kunal Kemmu turn into ghosts for Inaaya's Halloween party
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री सोहा अली खान और उनके पति अभिनेता कुणाल खेमू बेटी इनाया खेमू के हैलोवीन पार्टी में भूत बनकर शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में बच्चों के साथ सोहा और कुणाल मौज-मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। दोनों भूत के गेटअप में दिख रहे हैं। सोहा ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें वह सिर से पैर तक सफेद चादर में भूत की तरह ढकी हुई हैं। जबकि कुणाल खूमे ने काला चश्मा पहन रखा है। वह सफेद टीशर्ट और डेनिम में हैं और उन्होंने भूत की तरह सफेद विग पहन रखी है।

विज्ञापन


बेटी इनाया उनके बीच में मुस्करा रही है। इनाया ने गेंडा हेडबैंड पहन रखा है। इस तस्वीर में तीनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। ऐसे ही कई तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें कुणाल और सोहा बेटी के साथ ही अन्य बच्चों के साथ भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को 82 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इनमें तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)



अन्य तस्वीरों में इनाया को उसके दोस्तों के साथ दिखाया गया है, जो बैटमैन, भूत और अन्य हैलोवीन स्टेपल के रूप में तैयार हैं।  सोहा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'डरो, बहुत डरो। हैलोवीन 2021। इन तस्वीरों पर सोहा की बहन सबा अली खान ने भी कमेंट किया है। वहीं, गुल पनाग ने कमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी बनाया है। जहां यूजर्स इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं और वहीं कुछ यूजर्स तस्वीरों को लेकर सोहा को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत में वैसे ही बहुत त्योहार हैं और नया त्योहार न जोड़ा जाए। जबकि एक यूजर ने सोहा से कहा कि उनकी भूत वाली ड्रेस बुर्के जैसी लग रही है। जबकि कई लोगों ने हैप्पी हैलोवीन भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed