शर्टलेस हुए टाइगर श्रॉफ : जिम में कसरत का वीडियो शेयर कर जैकी भगनानी को कहा- शुक्रिया
एक्टर ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में में वह शर्टलेस होकर जिम करते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बेहतरीन बॉडी वाले अभिनेता ने आए दिन अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। इसी क्रम में एक्टर ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस वीडियो में वह शर्टलेस होकर जिम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही इस लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर आया टाइगर का फिटनेस वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है।
विज्ञापन विज्ञापन- Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) 2 Dec 2021
वीडियो में एक्टर अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह कई एक्सरसाइज भी करते दिख रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में एक्टर बिना शर्ट के खुद की बॉडी शीशे में निहारते दिख रहे हैं तो, वही दूसरे हिस्से में वर्क आउट करते भी नजर आए।
इस वीडियो को शएयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में एक्टर जैकी भगनानी को धन्यवाद बोला है। टाइगर ने लिखा कि, शॉट्स के बीच प्रशिक्षण के लिए जगह आयोजित करने के लिए धन्यवाद जैकी भगनानी।
टाइगर श्रॉफ इन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गणपत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आई हैं। इन दोनों स्टार्स ने अपनी डेब्यू फिल्म में साथ काम ही किया था।