फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   social media react on Malayalam actor priya prakash varrier

जानिए, कौन है कजरारे नैनों वाली प्रिया प्रकाश, वो कैसे बनीं ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’?

Tue, 13 Feb 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
social media react on Malayalam actor priya prakash varrier
- 'सख़्त लौंडा पिघल रहा है।'
विज्ञापन

- '14 फरवरी से पहले इस फोटो का वायरल होना देश की संस्कृति के लिए घातक है।'
- 'सख़्त तो छोड़िए। बजरंग दल का कड़ा लौंडा भी पिघल रहा है।'


यूं तो मोहब्बत की एक कोई तारीख नहीं होती। लेकिन प्यार करने वाले 14 फरवरी को एक त्योहार की तरह ही मनाते हैं। ऐसे में जब ये त्योहार कुछ घंटों की दूरी पर है। तब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से लोगों के स्कूल वाला प्यार अचानक अतीत की खिड़की खोल मुस्कुराने लगा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली छात्रा और छात्र आंखों के जरिए एक-दूजे से दिल की बातें कर रहे हैं।

ये वीडियो एक गाने का छोटा सा हिस्सा है। इस वीडियो में जो लड़की नज़र आ रही हैं, वो मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारिया हैं। लोग प्रिया प्रकाश की तस्वीरों को फेसुबक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर शेयर कर रहे हैं। कैप्शन में वही लाइन लिख रहे हैं, जो आपने इस स्टोरी में सबसे पहले पढ़ी। कुछ लड़के तस्वीर देखकर खुद के सख्त होने लेकिन पिघलने की बात लिख रहे हैं।
विज्ञापन

कहां से आया ये वीडियो?

social media react on Malayalam actor priya prakash varrier
ये वीडियो मलयालम फिल्म ओरु अदार लव (Oru Adaar Love) के गाने का एक हिस्सा है। ये फिल्म स्कूल में हुई मुहब्बतों की कहानी है। फिल्म इस साल रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। संगीत शान रहमान का दिया हुआ है।

फिल्म में काम करने वाले ज़्यादातर कलाकार नए हैं। प्रिया प्रकाश वाला वीडियो का हिस्सा 'मानिक्या मलराया पूवी' गाने से लिया गया है। वीडियो में नज़र आए दूसरे कलाकार रोशन अब्दुल रहूफ हैं। सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश की इतनी तारीफ हुई कि उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आपके प्यार और साथ के लिए शुक्रिया। प्रिया केरल से हैं और फिलहाल ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है।

 

Thank you for all the love and support💙

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया

social media react on Malayalam actor priya prakash varrier
'बकलोल आशिक' नाम के फेसबुक पेज से लिखा गया- प्रिया प्रकाश की आंखों के एक्सप्रेशन के हमले से देश के सारे नौजवान शहीद हो गए हैं।


@PraveenKrSingh ने लिखा, ''नेशनल क्रश ऑफ इंडिया प्रिया प्रकाश। आखिर 20 करोड़ फेसबुकिए पिघल पड़े हैं प्रिया प्रकाश पर।''
 


सेम समीर ने लिखा, ''ग्लोबल वार्मिंग प्रिया प्रकाश के कारण भारतीय संकट में। इतना पिघल रहे हैं कि कहीं सब खत्म ही न हो जाए।''

ट्विटर, फेसबुक पर कई लोग ये भी लिख रहे हैं कि, ''प्रिया प्रकाश जैसा एक वीडियो हर हफ्ते आ जाये बस।।।किसी को न पंद्रह लाख याद आएंगे न पकौड़े।''
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed