फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: Arjun Rampal is enjoying holidays with family girlfriend Gabriella shared pictures on Instagram

सोशल मीडिया: परिवार संग छट्टियां मनाते नजर आए अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 28 Aug 2021 05:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 Aug 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Social media: Arjun Rampal is enjoying holidays with family girlfriend Gabriella shared pictures on Instagram
परिवार संग छुट्टियां मनाते अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और उनके बेटे एरिक के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ अपनी एक वीडियो क्लिप और कई तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में अर्जुन की बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल भी साथ नजर आईं। 

विज्ञापन

 सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अर्जुन को उनकी दो बेटियों, गैब्रिएला और एरिक और एयरपोर्ट पर मां-बेटे साथ दिखाई दिए। इसके अलावा गैब्रिएला ने अर्जुन और अपनी डेट नाइट की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते नजर आ रहे हैं, जो काफी रोमांटिक लग रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

 

गैब्रिएला ने पोस्ट  के कैप्शन में लिखा,"थोड़ा नमक का पानी हमेशा टाइमआउट ट्रिक करता है।" हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि वह अपने परिवार के साथ छुट्टिया मनाने कहां गई हैं।

Social media: Arjun Rampal is enjoying holidays with family girlfriend Gabriella shared pictures on Instagram
परिवार संग छुट्टियां मनाते अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोज के अलावा गैब्रिएला ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बारिश को एन्जॉय करते हुए खुद की एक झलक दिखाई है। वीडियो में वह हरियाली से घिरे एक तालाब के पास खड़ी नजर आ रही हैं।

Social media: Arjun Rampal is enjoying holidays with family girlfriend Gabriella shared pictures on Instagram
गैब्रिएला और एरिक - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन रामपाल की परिवार संग छुट्टियों की इन तस्वीरों को देख प्रसंशक उनकी छुट्टियों की जगह की अंदाजा लगा रहै हैं। प्रसंशकों के मुताबिक अर्जुन रामपाल पूरे परिवार संग गोवा में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।  वहीं, एक प्रसंशक ने इस जगह को गोवा का एक गांव एल्डोना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed