फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social Media: Anupam Kher visited Priyanka Chopra's restaurant 'Sona' in new york shares the post

सोशल मीडिया: प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' पहुंचे अनुपम खेर, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

Fri, 27 Aug 2021 02:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 27 Aug 2021 02:57 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा के मशहूर रेस्टोरेंट 'सोना' में पहुंचे। यहां पहुंचकर अभिनेता ने न सिर्फ खाना खाया, बल्कि वहां मौजूद शेफ के साथ फोटोज भी खिंचवाई।

विज्ञापन
Social Media: Anupam Kher visited Priyanka Chopra's restaurant 'Sona' in new york shares the post
प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा के मशहूर रेस्टोरेंट 'सोना' पहुंचे। यहां पहुंचकर अभिनेता ने न सिर्फ खाना खाया, बल्कि वहां मौजूद शेफ के साथ फोटोज भी खिंचवाई। अनुपम खेर ने अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसंशकों के साथ साझा करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ भी की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की। इस वीडियो में एक्टर रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन

 

अनुपम ने की प्रियंका के रेस्टोरेंट की तारीफ

पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, "प्यारी प्रियंका, आपके बेहतरीन रेस्टोरेंट सोना में भोजन करने का अनुभव शानदार रहा। यहां सबकुछ काफी लाजवाब था। खाना, माहौल और वहां के स्टाफ जिन्हें हरि नायक हेड करते हैं, सब बेहतरीन है। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Social Media: Anupam Kher visited Priyanka Chopra's restaurant 'Sona' in new york shares the post
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आपने हम इंडियंस को आप पर गर्व करने का एक और मौका दिया है । ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। आप बेस्ट हो, जय हो।" इस पोस्ट में अनुपम ने प्रियंका को भी टैग किया है।

Social Media: Anupam Kher visited Priyanka Chopra's restaurant 'Sona' in new york shares the post
प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ महीने पहले ही रेस्टोरेंट गई थीं प्रियंका 

इससे पहले प्रियंका भी कुछ महीने पहले ही अपने बिजी शेड्यूल के बीच पहली बार अपने रेस्टोरेंट में पहुंची थीं। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट 'सोना' से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इन फोटोज में वह अपने दोस्तों के साथ इंडियन डिशिज का मजा लेती नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में डोसा और गोल गप्पे भी खाए थे। 

Social Media: Anupam Kher visited Priyanka Chopra's restaurant 'Sona' in new york shares the post
न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

मार्च में थी की रेस्टोरेंट लॉन्च करने की घोषणा

बता दें कि प्रियंका ने मार्च में अपने रेस्टोरेंट सोना को लॉन्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट की पूजा की तस्वीरें भी साझा कीं थी, जिसमें उनके पति निक जोनस भी शामिल थे। हालांकि, प्रियंका रेस्टोरेंट के लॉन्च में शामिल नहीं हो पाई थीं, क्योंकि वह अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग लंदन में कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed