कोरोना संक्रमण: स्नेहा वाघ के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने साझा किया भावुक पोस्ट
एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता का निधन।
निमोनिया और कोरोना से थे संक्रमित।
स्नेहा वाघ ने साझा किया भावुक पोस्ट।
विस्तार
पूरा देश कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है और इस बीच कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनके पिता निमोनिया और कोरोना से संक्रमित थे। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
स्नेहा वाघ ने अपने पिता के निधन पर भावुक पोस्ट लिखकर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि, 'आप अपनी भाषा से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर कर आए, आपने हर दिन को रौशन किया। आप अपने दयालु दिल के साथ एक अच्छे शख्स थे। आपने हमें आत्मविश्वासी और मजबूत होना सिखाया। आपने हमे दिखाया कि सपनों को पूरा करने के लिए कितना सेल्फ वर्थ बनना पड़ता है।'
विज्ञापन विज्ञापन
स्नेहा ने आगे लिखा कि, 'आपने हर वक्त वफादार, शांत, ईमानदार, सहज और अपने अंदर के सबसे बेहतर अंदाज में रहने के लिए कहा, हमेशा एक सज्जन। आप हमारे सबसे पहले हीरो रहेंगे। यह सिर्फ दिल तोड़ने वाला है कि अब हम सिर्फ इन्ही यादों के सहारे रहेंगे।'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, 'आपके बिना हमेशा खालीपन रहेगा। हम आपको सही तरीके से अलविदा भी नहीं कह पाए। हम कुछ खास नहीं कर पाए और अब लाइफ कभी भी पहले जैसे नहीं रहेगी।' स्नेहा की इस पोस्ट पर उनके फैंस और करण पटेल, मनीष नागदेव, स्मिता गोंडकर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि अभिनेत्री स्नेहा वाघ 'ज्योति', 'वीरा' और 'चंद्रगुप्ता मौर्या' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।