{"_id":"60f6ae538ebc3e6d424a29df","slug":"siya-ke-ram-fame-actor-ashish-sharma-becomes-farmer-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी: एक्टिंग के अलावा खेती बाड़ी पर भी ध्यान देंगे सिया के राम सीरियल के एक्टर, इसलिए लिया ये फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी: एक्टिंग के अलावा खेती बाड़ी पर भी ध्यान देंगे सिया के राम सीरियल के एक्टर, इसलिए लिया ये फैसला
Tue, 20 Jul 2021 05:08 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 05:08 PM IST
सार
टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर होने वाले एक्टर आशीष शर्मा ने एक्टिंग के साथ खेती करने का भी फैसला किया और राजस्थान स्थित अपने गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
आशीष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी पर भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर होने वाले एक्टर आशीष शर्मा ने एक्टिंग के साथ खेती करने का भी फैसला किया और राजस्थान स्थित अपने गांव पहुंच गए। 'सिया के राम' और 'रंगरसिया' जैसे टीवी शो में नजर आ चुके आशीष मानते हैं कि कोरोना महामारी के कारण अब वह जिंदगी कि असली खुशियों का आनंद उठा रहे हैं। वहीं, अब वह पूरी तरह से खेती-बाड़ी पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू दौरान बताया, 'इस माहामारी ने हमें जीवन के सभी सुखों और खुशियों को एक बार फिर से संजोना सिखाया। हम इन चीजों को पूरी तरह से भूल गए थे। इस कठिन वक्त ने हम सभी को एक बार अपने अन्दर झांककर ये सोचने का मौका दिया कि हमें जीवन से क्या चाहिए। इस दौरान सभी ने सीखा कि कम सुविधाओं में कैसे छोटी-छोटी चीज़ें हमारे जीवन को और भी खूबसूरत बनाती हैं। इसी दौरान जब मैंने राजस्थान में सवाई माधोपुर के पास अपने गांव थानेरा का दौरा किया। तब मुझे अहसास हुआ कि ‘मां प्रकृति के करीब’ रहना चाहता हूं।'
विज्ञापन
आशिष ने आगे कहते हैं, 'कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजगार को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह सब देखकर मैंने यह फैसला किया कि अब मैं अपनी जड़ों की तरफ वापस लौटूंगा और एक किसान बनूंगा। सालों से हमारा घर का प्रोफेशन खेती रहा है, लेकिन मुंबई जाने से मैं इससे दूर चला गया था। इसलिए, मैंने वापिस आकर एक उपयोगी जिंदगी जीने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
उन्होंने इस दौरान बताया कि उनका जयपुर के पास एक फार्म है। वहां करीबन 40 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर वो खेती करते हैं। इसके अलावा अभिनेता के पास लगभग 40 गाएं भी हैं। बता दें जल्द ही आशीष करण राजदान की फिल्म 'हिंदुत्व' में नज़र आने आएंगे।