फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee father gave him bhaang know here what happened next

Manoj Bajpayee: जब आठ साल की उम्र में मनोज बाजपेयी ने खा ली भांग, मजेदार है इसके आगे का किस्सा

Fri, 19 May 2023 09:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 19 May 2023 09:01 PM IST
सार

अभिनेता ने हाल ही में अपने बचपन की कुछ यादों को ताजा किया है, जब वह और उनके भाई-बहन भांग के नशे में चूर हो गए थे।

विज्ञापन
sirf ek bandaa kaafi hai actor manoj bajpayee father gave him bhaang know here what happened next
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रंगमंच, हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में नाम कमा चुके मनोज बाजपेयी ने हमेशा ही अपनी शालीनता भरी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। न सिर्फ कला के इन माध्यमों में बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी मनोज बाजपेयी की अच्छी पकड़ रही है। मनोज बाजपेयी सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि खुद में ही एक्टिंग का इंस्टीट्यूट हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने बचपन की कुछ यादों को ताजा किया है, जब वह और उनके भाई-बहन भांग के नशे में चूर हो गए थे।

विज्ञापन

जब बचपन में खा ली थी भांग
मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भांग उनके बचपन का एक हिस्सा था। उन्होंने बताया कि एक बार होली के दौरान जब वह आठ-नौ साल के थे, तब उनके पिता ने अभिनेता को आधा गिलास ठंडाई दे दी, जिसमें भांग मिली थी। इस बात से उनकी मां बहुत नाराज हुई थीं, क्योंकि पिता ने मां की स्वीकृति के बिना इतनी छोटी उम्र में भांग दे दी थी। 

इसे भी पढ़ें- Thalapathy Vijay : भारत के हाईएस्ट पेड अभिनेता बने थलपति विजय? आगामी फिल्म के लिए एक्टर ने ली इतनी मोटी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन

भांग खाने के बाद क्या हुआ?
भांग खाने के बाद आगे क्या हुआ, जब इसपर उनसे सवाल किया गया तो अभिनेता ने बड़ी ही मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि उनके घर पर छह भाई-बहन थे, तो जब भी मटन बनता था तो तीन किलो तक बनाते थे। होली पर भी तीन किलो मटन बना, मैं और सभी भाई-बहन भांग के नशे में ऐसे चूर थे कि सबने मिलकर तीन किलो मटन खत्म कर दिया। लेकिन मां ने एक शब्द भी नहीं कहा, क्योंकि सब भांग के नशे में चूर थे और झूम रहे थे। 

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज अगली बार 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 23 मई को जी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed