{"_id":"5bf1075bbdec22694f461fa6","slug":"singham-punjabi-remake-shooting-is-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघम के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू, परमीश वर्मा हैं लीड रोल में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंघम के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू, परमीश वर्मा हैं लीड रोल में
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में साल 2011 की हिट फिल्म सिंघम के पंजाबी रीमेक की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म टी-सीरीज और अजय देवगन की ओर से प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म के रीमेक में परमीश वर्मा और अभिनेत्री सोनम बाजवा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
यह भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित की जा रही है। टी-सीरीज के प्रमुख भूषण ने कहा, ‘अजय देवगन की सिंघम हिंदी फिल्म बाजारों में एक बॉक्स ऑफिस चमत्कार बन गई थी। इसलिए इसका पंजाबी रीमेके बनाने का फैसला लिया गया।’
विज्ञापन
पेनोरामा स्टूडियो की यह पहली पंजाबी फिल्म है। इससे पहले यह स्टूडियो रेड, दृश्यम, स्पेशल 26 और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुका है। हिंदी फिल्म सिंघम का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।
विज्ञापन