{"_id":"5982b8c34f1c1b12538b484c","slug":"singer-yash-wadali-booked-for-molestation-against-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक यश वडाली पर छेड़खानी का आरोप, हिरासत में लिया गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गायक यश वडाली पर छेड़खानी का आरोप, हिरासत में लिया गया
अमर उजाला
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
यश वाडली
गायक यश वडाली पर एक 39 वर्षीय महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गोरेगांव उपनगर के बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में यश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
यह घटना शिकायतकर्ता महिला के एक मित्र के गोरेगांव स्थित घर पर शाम पांच बजे घटी, जहां आरोपी गायक और उसके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संतोष भंडारे के मुताबिक, ‘शिकायतकर्ता महिला और यश वडाली के बीच एक गाना गाने को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि वडाली ने गलत इरादे से उसका कॉलर पकड़ा और मारपीट की।’
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वडाली को हिरासत में लेकर और पूछताछ कर रही है।