थप्पड़ कांडः गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए गायक मीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के जाने माने गायक मीका सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक डॉक्टर से दुर्व्यवहार के आरोप हैं। मामले में पहले ही उन्हें गिरफ्तारी की नोटिस दे दी गई थी।
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार इंद्रपुरी थाने ले गई। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। गौरतलब है कि बीते अप्रैल में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
जानकारी के मुताबिक अंबेडकर अस्पताल में कार्यरत डॉ श्रीकांत ने मीका सिंह पर एक लाइव शो में उन्हें थप्पड़ मारने और अपने बाउंसरों से धक्के दिलाकर मंच से ढकेलने का आरोप लगाया था। तभी मामला दर्ज कर लिया गया था।
क्यों मारा था मीका ने डॉक्टर को थप्पड़
जानकारी के मुताबिक बीते अप्रैल में दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में मीका सिंह का एक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच अचानक मीका ने ऑडियंस के बीच से एक फैन को मंच पर बुलाया और थोड़ी देर की बहस के बाद तमाचा जड़ दिया।
सूत्रों के मुताबिक मीका ने उस डॉक्टर से कहा कि जिस तरह से वो ऑडियंस के बीच मिडिल फिंगर दिखा रहा था, वैसे ही यहां पर भी दिखाए। कुछ देर इस मामले पर दोनों के बीच बहस चलती रही, और आखिर में मीका ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
मीका सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं। इससे पहले वो बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को सबके सामने कथित रूप से जबरन किस करने को लेकर विवादों में रह चुके हैं। यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।
देखिए उस लाइव कार्यक्रम का वो वीडिया, जब मीका ने मारा थप्पड़
ये रहा वो उस लाइव कार्यक्रम वीडियो। देखिए, कैसे मीका ने डॉक्टर को ऑडियंस के बीच से बुलाया और उससे बहस के बाद थप्पड़ जड़ दिया। मामले में मीका सिंह का कहना था कि उस डॉक्टर ने शराब पी रखी थी और गलत ढंग से इशारे कर रहा था।