फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Mika Singer Met Chief Minister of Madhya Pradesh Mohan Yadav

Mika Singh: सिंगर मीका सिंगर ने की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात, नशामुक्ति कार्यक्रम को सराहा

Mon, 08 Sep 2025 02:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 08 Sep 2025 02:40 PM IST
सार

मीका सिंह इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। हाल ही में उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

विज्ञापन
Singer Mika Singer Met Chief Minister of Madhya Pradesh Mohan Yadav
सिंगर मीका सिंगर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : एक्स (ट्विटर)@DrMohanYadav51

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर सिंगर मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने आवास पर मीका से मुलाकात की। तस्वीरें साझा करते हुए एक कैप्शन भी मध्यप्रदेश के सीएम ने लिखा है, वह लिखते हैं, ‘आज भोपाल निवास पर प्रसिद्ध गायक श्री मीका सिंह से भेंट की।’ 

विज्ञापन

मीका सिंह से गंभीर चर्चा करते दिखे सीएम 

साझा की गई तस्वीरों में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और सिंगर मीका सिंह गहन चर्चा करते हुए दिखे। मीका सिंह का उपहार के तौर पर गुलदस्ता दिया गया। इस मुलाकात के बाद मीका सिंह काफी खुश नजर आए। पीटीआई के अनुसार मीका सिंह ने मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम को भी सराहा है। पीटीआई से बातचीत में मीका सिंह कहते हैं, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिल पाया। वे एक अच्छा अभियान चला रहे हैं, मैं उसमें शामिल होना चाहता हूं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे नशे की लत छोड़ दें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुझे पता चला है कि मुख्यमंत्री ने 21 जगहों पर शराबबंदी कर दी है और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’ 

विज्ञापन
 

ये खबर भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 Controversy: फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेने पर मीका सिंह ने की दिलजीत की आलोचना, कही ये बात 

मीका सिंह ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद
पिछले दिनों पंजाब में बाढ़ आई, जिसमें बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में मीका सिंह आगे आए और लोगों की हर संभव मदद की। मीका ने पंजाब में जरूरी मदद भेजी है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed