फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Lucky Ali Mikey McCleary teamed up after more than a decade and released their new single song Intezaar

New Song: 26 साल बाद फिर साथ नजर आएगी लकी अली और मिकी मैक्लेरी की जोड़ी, रिलीज होगी गानों की पूरी सीरीज

Wed, 06 Apr 2022 11:42 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 11:42 AM IST
सार

बॉलीवुड के पॉप सिंगर लकी अली और म्यूजिक कंपोजर मिकी मैक्लेरी के फैंस का लंबा इंतजार आखिराकर खत्म हो गया है। 26 सालों के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से अपने फैंस नया एलबम लेकर तैयार है।  उन्होंने अपनी नई सीरीज का पहला गाना 'इंतजार' रिलीज भी कर दिया है। 

विज्ञापन
Singer Lucky Ali Mikey McCleary teamed up after more than a decade and released their new single song Intezaar
लकी अली और मिकी मैक्लेरी की जोड़ी - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड के पॉप सिंगर लकी अली और म्यूजिक कंपोजर मिकी मैक्लेरी के फैंस का लंबा इंतजार आखिराकर खत्म हो गया है। 26 सालों के बाद ये जोड़ी एक बार फिर से अपने फैंस के लिए नया एलबम लेकर तैयार है। गायक-संगीतकार की ये जोड़ी साल 1996 में अपने पहले हिट एल्बम 'सनोह' के बाद से एक बार फिर साथ है। अब उन्होंने अपनी नई सीरीज का पहला गाना 'इंतजार' रिलीज भी कर दिया है, लेकिन यह जोड़ी अब यहीं नहीं रुकने वाली है, बल्कि फैंस के लिए उनके पास और भी बहुत कुछ है।

विज्ञापन

फैंस के लिए लाए हैं खुशखबरी
तकरीबन एक दशक से अधिक समय के बाद, मिकी मैक्लेरी और लकी अली ने अपना नया गाना 'इंतजार' लेकर आए हैं। इस नए गाने में कमाल का म्यूजिक होने के साथ ही गाने के बोल से भी भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से पिरोया गया है। जो आपके मन को एक सुकून पहुंचाता है। वह अपने फैंस के लिए सिर्फ एक सिंगल नहीं बल्कि पूरी सीरीज लाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज होंगे एक के बाद एक दस गाने
लकी अली की पहली एलबम 'सनोह' काफी सफल रही थी, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड के पॉप सिंगरों में शुमार कर किया गया था। वह अपनी खुद की म्यूजिक एलबम के लिए तो जाने ही जाते है, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी, एक पल का जीना, न तुम जानों न हम, में भी अपनी आवाज दी है। फिलहाल अब लकी अली और मिकी मैक्लेरी की ये मशहूर जोड़ी अब आने वाले साल में एक के बाद एक 10 सिंगल रिलीज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed