फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer KK Passed Away: Know Who is KK and what is his pakistan TV Show connection

KK Death: पाकिस्तान के टीवी शो में भी गूंज चुकी केके की आवाज, ऐसा रहा छोटे पर्दे से रिश्ता

Wed, 01 Jun 2022 12:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 01 Jun 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Singer KK Passed Away: Know Who is KK and what is his pakistan TV Show connection
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया

'तड़प-तड़प' कर जब दिल से आह निकली तो उनका नाम हिंदुस्तान के हर शख्स के दिल-ओ-दिमाग में छा गया। इसके बाद पूरी दुनिया ने कहा कि 'तू जो मिला' तो 'दिल इबादत' करने लगा और हर किसी के 'लबों को' उनके नाम का तसव्वुर होने लगा। बात हो रही है मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ की, जिनके गाने न सिर्फ हर दिल अजीज हैं, बल्कि हर किसी को सुकून भी देते हैं। वही, केके अब हमें अलविदा कह गए हैं। कोलकाता में मंगलवार (31 मई) को कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉलीवुड उनकी आवाज और गानों को कभी भुला नहीं पाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी केके की आवाज का दीवाना है। यहां तक कि पाकिस्तान के एक शो में केके की आवाज भी गूंज चुकी है। इस रिपोर्ट में हम आपको केके के पाकिस्तान कनेक्शन और छोटे पर्दे से उनके रिश्ते की जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

1999 में संगीत की दुनिया में किया था डेब्यू
बता दें कि केके ने साल 1999 में संगीत की दुनिया में अपना डेब्यू किया था। उस वक्त सोनी म्यूजिक ने उनका एक एल्बम लॉन्च 'पल' किया था, जिसके गाने 'आप की दुआ', 'यारों' और टाइटल ट्रैक 'पल' युवाओं की जुबां पर चढ़ गए थे। उनके इस एल्बम ने इतिहास रच दिया था और इसके लिए केके को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में पाकिस्तानी शो में गूंजी केके की आवाज
केके का दूसरा एल्बम 'हमसफर' जनवरी 2008 में रिलीज हुआ। इस एल्बम में कुल 10 गाने थे, जिनमें आठ खुद केके ने कंपोज किए थे। इस एल्बम के गाने 'आसमान के', 'देखो ना', 'ये कहां मिल गए हम' और 'रैन भई कारी' काफी मशहूर हुए थे। यह वही साल था, जब केके ने पाकिस्तानी शो द घोस्ट में एक गाना 'तन्हा चला' गाया था। यह शो हम टीवी पर प्रसारित हुआ था। 

विज्ञापन

इन टीवी शो के लिए भी गाए गाने
केके ने सिर्फ पाकिस्तानी शो में ही अपनी आवाज नहीं दी। उन्होंने कई भारतीय टीवी सीरियल्स के लिए भी गाने गाए। इनमें जस्ट मोहब्बत, शाका लाका बूम बूम, कुछ झुकी सी पलकें, हिप हिप हुर्रे, काव्यांजलि, जस्ट डांस आदि सीरियल्स शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2010 के लिए श्रेया घोषाल के साथ थीम सॉन्ग भी गाया था। 

कई रियल्टी शो में निभाई जज की भूमिका
गीत गाने के अलावा केके ने कई रियल्टी शो में जज की भूमिका भी निभाई थी। सबसे पहले वह फेम गुरुकुल में नजर आए थे। यहां उन्हें बतौर ज्यूरी मेंबर बुलाया गया था। इसके अलावा इंडियन आइडल जूनियर सीजन 2 में भी वह शरीक हुए थे। यहां उन्होंने खुदा जाने, मेरा पहला पहला प्यार, मेक सम नॉयज फॉर द देसी बॉयज, अजब सी, सच कह रहा है दीवाना समेत कई सुपरहिट गाने गाकर समां बांध दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed