कनाडाई सिंगर ड्रेक ने नाबालिग को किया किस, वीडियो देख भड़के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में ड्रेक एक लड़की के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वह उसे किस करते हैं और उसे गले लगा लेते हैं। इसके बाद ड्रेक कहते हैं कि वह इस वजह से विवादों में फंस सकते हैं।
फैंस से बात करते हुए ड्रेक कहते दिख रहे हैं, 'मैं इस तरह के मामलों में बहुत बार फंसा हूं।' इसके बाद वह स्टेज पर खड़ी फैन से उसकी उम्र पूछते हैं, जिस पर वह अपनी उम्र 17 साल बताती है।
drake kisses underage girl, learns she’s underage, then kisses her again but this time feels her breasts pic.twitter.com/oLkxZccHiS
— SPOOK GOD ALLAH (@thespookgod) January 4, 2019
इसके बाद भी ड्रेक नहीं रुकते। वह कहते हैं, 'मैं अभी जेल नहीं जा सकता। लेकिन तुम कैसे इस तरह की दिख सकती हो? मुझे नहीं पता मुझे बुरा महसूस करना चाहिए या नहीं, लेकिन मुझे मजा आया। मैं तुम्हें थैंक यू कहना चाहता हूं।' फैंस ड्रेक की इस हरकत से बेहद नाराज हैं और उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।
इससे पहले पर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट को धमकाने का आरोप लगा था। कान्ये ने ट्वीट कर कहा था, "ड्रेक ने मुझे फोन कर धमकाने की कोशिश की।" सिंतबर में रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां के पति कान्ये ने इंस्टाग्राम पर इस अफवाह को लेकर ड्रेक को लताड़ लगाई थी कि 32 वर्षीय रैपर का किम के साथ प्रेम संबंध है। किम ने इसका खंडन किया था।