फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Anuradha Paudwal cheated as builders sell her flat to several buyers

अनुराधा पौडवाल को लगा 40 लाख का चूना, बिल्डर्स ने कई लोगों को बेचा एक ही फ्लैट

Wed, 26 Sep 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Singer Anuradha Paudwal cheated as builders sell her flat to several buyers
अनुराधा पौडवाल
सिंगर अनुराधा पौडवाल ने मुंबई के बिल्डरों के खिलाफ 40 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। मुंबई के विरार पश्चिम इलाके में ग्लोबल सिटी में अनुराधा पौडवाल ने मंदार एसोसिएट नाम की कंपनी से दो फ्लैट करीब 40 लाख रुपये में खरीदे थे, लेकिन बाद में पता चला कि बिल्डर ने वो फ्लैट किसी और को भी बेच दिए।
विज्ञापन


ठगी की शिकार हुईं अनुराधा पौडवाल ने मुंबई की अरनाला कोस्टल पुलिस में आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मामले में अनुराधा पौडवाल ने कहा- 'निवेश के तौर पर हमने साल 2013 में एक फ्लैट बुक कराया था। उसके बाद बिल्डर्स ने हमसे ठगी की है। मैंने अरनाला पुलिस में शिकायत की है और उसके बाद से एजेंसी को पूरा सहयोग कर रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभियुक्तों की पहचान राजू सुलेरे और अविनाष धोले के रूप में हुई है और 5 अन्य उनके साथी हैं। सभी सात आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि बिल्डर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंट्रस्ट्स ऑफ डिपोजिटर्स एक्ट, 1999 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनुराधा पौडवाल के अलावा बाकी इंवेस्टर्स ने भी बिल्डर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed