Abhijeet Bhattacharya: 'भाई साहब लिट्टी चोखा लाओ नहीं तो...', नाराज अभिजीत ने गाते-गाते बीच में रोका कॉन्सर्ट
बिहार में वैशाली महोत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था। बीते दिन इसका समापन हुआ है, जिसके लिए सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को बुलाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत हुई और अभिजीत ने एक के बाद अपने गानों से समां बांध दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर शहर की अपनी कुछ खासियत होती है। कहीं का खाना मशहूर होता है, कहीं के कपड़े तो कहीं के जूते। उसी तरीके से बिहार का लिट्टी चोखा बेहद मशहूर है। अब बिहार आने के बाद अगर कोई लिट्टी चोखा न खाए तो क्या खाक बिहार आए। कुछ ऐसा ही हाल ही में बिहार आए अभिजीत भट्टाचार्य के साथ हुआ। अभिजीत बिहार में वैशाली महोत्सव में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्स के बीच में ही लिट्टी चोखा की डिमांड कर दी। फिर जब डीएम ने उनको लिट्टी चोखा खिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुए।
अभिजीत ने बांधा समां
बिहार में वैशाली महोत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था। बीते दिन इसका समापन हुआ है, जिसके लिए सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को बुलाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत हुई और अभिजीत ने एक के बाद अपने गानों से समां बांध दिया। वहां बैठी भीड़ अभिजीत के गानों की दीवानी हो रही थी। इस महोत्सव में बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। अभिजीत के गाने सुनकर वह भी मदहोश हो रहे थे।
लिट्टी चोखा की डिमांड
कार्यक्रम अपने चरम पर था कि तभी बीच कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ कि सभी लोग चौंक गए। अभिजीत ने बीच में कार्यक्रम रोक दिया और लिट्टी चोखा की चर्चा शुरू कर दी। सिंगर ने अपनी टीम से लिट्टी चोखा की डिमांड तक कर दी। अभिजीत ने बीच गाने में अपनी टीम से पूछा, कल से आए हुए हैं लिट्टी चोखा नहीं मिला...तुम लोगों को भी लिट्टी चोखा नहीं मिला। जवाब में टीम के लोग कहते हैं, किसी को नहीं मिला।
View this post on Instagram
A post shared by Abhijeet Bhattacharya (@abhijeetbhattacharya)
डीएम ने दिलाया भरोसा
इसके बाद अभिजीत ने कहा, भाी साहब लिट्टी चोखा लाओ, नहीं तो ये लोग गाना नहीं गाएंगे। जब डीएम ने अभिजीत को लिट्टी चोखा खिलाने का भरोसा दिलाया तब जाकर दोबारा से कार्यक्रम शुरू हो सका। अभिजीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग खूब इसे पसंद कर रहे हैं।