फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sima Taparia unites with Jubin Nautiyal and Adah Sharma for a fun Raabta matchmaking magic

Raabta: मैचमेकर सीमा तपारिया ने जुबिन नौटियाल और अदा शर्मा के बीच देखा 'राब्ता', देखें मजेदार वीडियो

Mon, 18 Sep 2023 05:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 18 Sep 2023 05:00 PM IST
सार

सीमा तपारिया से बातचीत के दौरान जुबिन नौटियाल और अदा शर्मा के बीच मजेदार नोक-झोंक देखने को मिली। 

विज्ञापन
Sima Taparia unites with Jubin Nautiyal and Adah Sharma for a fun Raabta matchmaking magic
जुबिन नौटियाल और अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने गायक जुबिन नौटियाल का गाना 'राब्ता' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस अदा शर्मा नजर आई हैं। गाने के प्रमोशन के लिए दोनों हाल ही में 'इंडियन मैचमेकर' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैचमेकर सीमा तपारिया के साथ खास बातचीत की। सीमा इस दौरान दोनों के बीच में 'राब्ता' देखती हुई दिखाई दीं। 
विज्ञापन

Shabana Azmi Birthday: ‘गांधी’ के निर्देशक की इस फिल्म के लिए शबाना का हुआ हेमा से कंपटीशन, फिर किसे मिला रोल?
विज्ञापन


मैचमेकर में नोकझोंक करते दिखे जुबिन-अदा
इस बातचीत के दौरान अदा शर्मा और जुबिन के बीच मजेदार नोक-झोंक देखने को मिली। दरअसल, सीमा ने एक मैचमेकर के तौर पर दोनों से कुछ सवाल किए। इस दौरान उन्होंने पूछा कि उनकी वेडिंग डेस्टिनेशन क्या होगी। इसके जवाब में जुबिन ने पहाड़ और अदा ने बीच बताया। इसे लेकर दोनों में खट्टी-मिट्टी नोकझोंक दिखाई दी। इसे देखकर पता चलता है कि दोनों 'राब्ता' के किरदार से पूरी तरह से मिलते हैं। सीमा ने इस दौरान निकिता दत्ता की भी जिक्र किया। बता दें कि निकिता 'मस्त नजरों के' गाने में  जुबिन के साथ नजर आई थीं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ganapath: इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपथ', निर्माताओं ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर

फैंस को भा रही दोनों की कैमिस्ट्री
टी-सीरिज पर रिलीज हुए 'राब्ता' गाने में जुबिन नौटियाल और अदा शर्मा की कैमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। गाने में अदा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी जुबीन ने इस गाने से अपने फैंस को खुश कर दिया है। 'राब्ता' को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा रहै। टी-सीरिज द्वारा निर्मित यह गाना सात सितबंर को रिलीज हुआ है।
अनजान सख्स ने किया श्रुति हासन का पीछा, बुरी तरह डरीं अभिनेत्री
 
11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके यह गाना 
बता दें कि जुबिन नौटियाल के 'राब्ता' गाने को चिरंतन भट्ट ने कंपोज किया है। वहीं, जुनैद वासी ने इस गाने को लिखा है। 'राब्ता' को ध्रुवल पटेल और जिगर मुलानी ने निर्देशित किया है। अब तक इस गाने को 11 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। दर्शकों को जुबिन का यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर यह गाना अभी भी ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल है। 

धनुष ने सिंपल लुक में अटेंड की असिस्टेंट की शादी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed