फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra reaction after a person told actor will be marrying soon video went viral

Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की खबरों पर इस शख्स ने लगाई मुहर? वायरल हुआ वीडियो

Sun, 08 Jan 2023 11:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Jan 2023 11:17 PM IST
सार

बीते कई दिनों से ये खबरे सामने आ रही हैं कि दोनों अगले महीने यानी फरवरी में शादी कर सकते हैें। बताया जा रहा है कि स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra reaction after a person told actor will be marrying soon video went viral
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच सिद्धार्थ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, सिद्धार्थ हाल ही में अपनी दोस्त मॉडल-अभिनेत्री आरती खेत्रीपाल के भाई की शादी में शामिल हुए थे। दिल्ली में आयोजित इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ की शादी की करते नजर आ रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

विज्ञापन

शेयर किए गए वीडियो में सिद्धार्थ मंच पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि दिल्ली की शादियों की बात ही अलग होती है। इस बीच उनके बगल में खड़ा शख्स कहता है कि दिल्ली का लड़का जो दुनिया में सबसे ज्यादा हॉट है, उसकी भी शादी होने वाली है। सिद्धार्थ यह सुनकर शरमा जाते हैं और मंच के पीछे चले जाते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aarti Khetarpal (@iaartikhetarpal)

यह भी पढ़ें- Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
बीते कई दिनों से ये खबरे सामने आ रही हैं कि दोनों अगले महीने यानी फरवरी में शादी कर सकते हैें। बताया जा  रहा है कि स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। जिसमें देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। जबकि 6 फरवरी को दोनों बैंड-बाजे और बारात के साथ मंडप में सात फेरे लेंगे। करीब 4 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed