फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Raashii Khanna Starrer Yodha Trailer will be Released on This Date Actor Shares New Poster

Yodha Trailer: इस दिन जारी होगा 'योद्धा' का धमाकेदार ट्रेलर, फिल्म से नया लुक साझा कर सिद्धार्थ ने किया खुलासा

Sun, 25 Feb 2024 01:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 25 Feb 2024 01:47 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अभिनेता दमदार कमांडो लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के बाकी पोस्टर्स की तरह इसमें भी सिद्धार्थ का जबर्दस्त लुक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Raashii Khanna Starrer Yodha Trailer will be Released on This Date Actor Shares New Poster
योद्धा पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का जबर्दस्त टीजर रिलीज हुआ था। इसके अलावा बीते दिन फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया गया है। दर्शकों का 'योद्धा' का टीजर और पहला गाना 'जिंदगी तेरे नाम' काफी पसंद आया है। अब दर्शकों को फिल्म धमाकेदार ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अभिनेता ने 'योद्धा' ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

सिद्धार्थ ने फिल्म का नया पोस्टर किया साझा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अभिनेता दमदार कमांडो लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के बाकी पोस्टर्स की तरह इसमें भी सिद्धार्थ का जबर्दस्त लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का खुलासा किया है। पोस्टर पर लिखा है योद्धा' का ट्रेलर चार दिन में आ रहा है। 

विज्ञापन


Anant Radhika Wedding: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में प्रस्तुति देंगी रिहाना, ये सेलेब भी बांधेंगे समा

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद आएगा फिल्म का ट्रेलर

अभिनेता ने पोस्टर साझा कर लिखा, 'अपनी सीट बेल्ट बांध लें। योद्धा का ट्रेलर 4 दिन में आ जाएगा।' पोस्ट के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर चार दिन यानी 29 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलाया होने से फैंस का उत्साहा दोगुना हो गया है। 


View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)


इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

वहीं, फिल्म के पहले गाने 'जिंदगी तेरे नाम' में अभिनेता और राशि खन्ना की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। 'योद्धा' की बात करें तो, फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा पटानी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।    

शाहरुख के 'लुट पुट गया' पर थिरकते दिखे अल्लू अर्जुन के बेटे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed