बॉलीवुड में शायद ही कोई स्टार होगा जो दबंग सलमान खान के साथ काम नहीं करने की इच्छा नहीं रखता होगा। हाल ही में आई एक खबर के अनुसार एक ऐसा स्टार भी है जो इस बात से इक्तेफाक नहीं रखता।
पढ़ें- Bigg Boss 11 की लॉचिंग के बाद बोले सलमान-मेरी पड़ोसन हैं ये मशहूर एक्ट्रेस
जी हां मीडिया खबरों की मानें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लाइमलाइट में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया है। डीएनए में आई रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा को सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म के इस ऑफर को ठुकरा दिया है।
खबरों की मानें तो सिद्धार्थ इस फिल्म के मेकर्स को टहलाना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने बिना समय गवाएं इस फिल्म के लिए मना कर दिया। माना जा रहा था कि सिद्धार्थ को दो लीड स्टार वाली फिल्म करने में कोई परेशान नहीं थी पर उनकी पसंद की कहानी न होने की वजह से उन्हें इस फिल्म के लिए मना करना पड़ा। गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर, एक विलेन और ब्रदर्स में अहम किरदार निभा चुके हैं।