फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra gets Kiara Advani name on his Hand photos Videos goes viral on Social Media

Sidharth-Kiara: शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ में दिखी ऐसी चीज, लोग कर रहे एक्टर की जमकर तारीफ

Thu, 09 Feb 2023 12:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Feb 2023 12:35 AM IST
सार

शादी के बाद न्यूली वेड कपल शानदार रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग तारीख में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra gets Kiara Advani name on his Hand photos Videos goes viral on Social Media
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन (7 फरवरी) दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद दोनों के फैंस उनकी तस्वीरें देखने के लिए बेताब थे। फैंस की उत्सुकता को सझते हुए दोनों ने रात में अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sid-Kiara: शादी के बाद लाल इश्क में डूबे सिड-कियारा, संस्कारी लुक में पति संग पहली बार ससुराल पहुंचीं बहुरानी
विज्ञापन

सिद्धार्थ और कियारा अब जैसलमेर से दिल्ली लौट चुके हैं। बुधवार की शाम दोनों को शादी के बाद पहली बार दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया।  दिल्ली एयरपोर्ट पर यह जोड़ा लाल रंग के कपड़ों में नजर आया। इस दौरान दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। अब इन तस्वीरों में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया है जिसके बाद सिद्धार्थ की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, फोटो क्लिक  कराने के दौरान सिद्धार्थ का हाथ भी कैमरे में कैद हो गया। सिद्धार्थ के हाथ पर कियारा का नाम लिखा था। इस फोटो के सामने आने के बाद हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि दोनों के बीच असली प्यार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: साउथ की इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी में आजमाई किस्मत, दमदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल

बता दें कि शादी के बाद न्यूली वेड कपल शानदार रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी देंगे। दिल्ली में यह रिसेप्शन पार्टी 9 फरवरी को होगी। वहीं, मुंबई में 12 फरवरी को ग्रैड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियों को न्योता दिया गया है। इनमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed