फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra denied to shot fire stunt with double body

'डबल बॉडी' के साथ सीन शूट करने से सिद्धार्थ मल्होत्रा का इनकार, हो सकता था हादसा

Mon, 21 Jan 2019 07:48 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 21 Jan 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra denied to shot fire stunt with double body
siddharth malhotra
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। अभी-अभी उन्होंने फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग पूरी की है और वह अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। सिद्धार्थ अगली फिल्म 'मरजावां' में एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन


फिल्म 'जबरिया' जोड़ी की शूटिंग खत्म होते ही सिद्धार्थ फिल्म 'मरजावां' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म में आग के सीन को खुद सिद्धार्थ ने फिल्माया है। दरअसल 'स्टंट टीम डबल बॉडी' के साथ सीन को शूट करना चाहती थी लेकिन सिद्धार्थ ने ऐसा करने से मना कर दिया, जबकि स्टंट टीम को डर था कि इस सीन को करते समय सिद्धार्थ कहीं जख्मी न हो जाएं। सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्मों को लेकर काफी दबाव है क्योंकि उनकी बहुत सारी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। अभी हाल ही में अाई फिल्म 'अय्यारी'  भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि ‘जबरिया जोड़ी’ कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी। वहीं फिल्म ‘मरजावां’ में सिद्धार्थ के अलावा रकुल प्रीत सिंह, रितेश देशमुख, तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed