अनुष्का-विराट के बीच आया एक नया हीरो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली को यह खबर परेशान कर सकती है। अभी तक कहा जाता रहा है कि अनुष्का शर्मा के साथ उनकी कैमेस्ट्री सबसे बढ़िया दिखती है।
लोगों ने दोनों को एक साथ एक विज्ञापन में सैकड़ों बार देखा है और यह वजह भी वे समझ गए हैं कि दोनों साथ में क्यों इतने बढ़िया दिखते हैं। परंतु अब सूत्र खबर लाए हैं कि अनुष्का ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक अन्य ऐड शूट कर चुकी हैं।
खास बात यह है कि एक कॉफी के इस विज्ञापन में अनुष्का और सिद्धार्थ की जोड़ी इतनी हसीन दिख रही है कि लोग दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ हीरोइनों को अपने साथ काम करने में सहज बनाने की कला में माहिर माने जाते हैं।
सिद्घार्थ के साथ अच्छी ट्यूनिंग
तो सवाल यह है कि ऐसा क्या जादू उन्होंने अनुष्का पर कर दिया कि विराट से ज्यादा वह इस सुंदरी के साथ फब रहे हैं। जिन लोगों ने यह विज्ञापन देखा है वह पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच यह कैमेस्ट्री कैसे पैदा हुई जो अनुष्का विराट के साथ वाले विज्ञापन से ज्यादा अच्छी इसमें दिख रही हैं।
वैसे कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अगर विराट इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप नहीं हुए होते तो इस कॉफी के विज्ञापन में भी उन्हें ही लिया जाता। मगर क्या किया जा सकता है? बाजार कैमेस्ट्री नहीं देखता, उसे तो सिर्फ इस बात से मतलब होता है कि कौन कामयाब है। विराट को अब यह बात खूब अच्छे से समय आ जाएगी कि बाजार हमेशा जीतने वाले घोड़े पर ही क्यों दांव लगाता है।