{"_id":"643d245807b994e4c00b7973","slug":"shyam-rangeela-copying-pm-modi-forest-department-gave-notice-to-comedian-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस
Mon, 17 Apr 2023 06:40 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:40 PM IST
सार
कॉमेडियन श्याम रंगीला जब झालाना जंगल गए तो वहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए वीडियो बनाया। श्याम रंगीला ने वहां नीलगाय को खाना खिलाया और वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। इसी पर श्याम रंगीला को वन विभाग ने नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
श्याम रंगीला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर फेमस हुए कॉमेडियन श्याम रंगीला को पीएम की नकल करने भारी पड़ गया है। यह बात हर कोई जानता है कि श्याम प्रधानमंत्री की हूबहू नकल कर लेते हैं, उनके जैसी आवाज निकाल लेते हैं। लेकिन अबकी बार ऐसा करने से उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। श्याम रंगीला ने हाल ही में जयपुर के झालाना जंगल में जाकर एक नीलगाय को खाना खिलाया और वीडियो बनाई।
विज्ञापन
वन विभाग ने श्याम रंगीला को भेजा नोटिस
उनका वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान में वन विभाग ने नोटिस जारी कर रंगीला को तलब कर लिया है। कहा जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने के मामले में श्याम पर कार्रवाई हो सकती है। श्याम रंगीला को यह नोटिस क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भेजा है।
विज्ञापन
श्याम ने पीएम मोदी का अपनाया लुक
गौरतलब है कि हाल ही टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी कर्नाटक के मुदुमलाई और बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। जहां मोदी टोपी, चश्मा पहने नजर आए थे। उनका यह लुक काफी वायरल हुआ था। उनके हाथों में दूरबीन भी थी। श्याम रंगीला ने पीएम मोदी के इसी दौरे की तर्ज पर झालाना जंगल का ट्रिप बनाया था।
विज्ञापन
अपने यूट्यूब चैनल पर श्याम ने वीडियो किया था अपलोड
श्याम रंगीला भी मोदी की तरह हाथ में दूरबीन लिए और चश्मा, टोपी पहने नजर आए थे। श्याम रंगीला ने नीलगाय को खाना खिलाया, जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने वायरल कर दिया। 13 अप्रैल को झालाना लेपर्ड रिजर्व का यह वीडियो श्याम ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ खिलाने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इतना ही नहीं उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसे लेकर झालाना जंगल में चेतावनी सूचना बोर्ड भी लगाए हुए हैं। लेकिन श्याम रंगीला ने इसे अनदेखा कर ऐसी हरकत की।
यह भी पढ़ें: फ्री की शराब पीकर बेहोश हो गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा