फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shyam Rangeela copying pm modi forest department gave notice to comedian

Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस

Mon, 17 Apr 2023 06:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 17 Apr 2023 06:40 PM IST
सार

कॉमेडियन श्याम रंगीला जब झालाना जंगल गए तो वहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए वीडियो बनाया। श्याम रंगीला ने वहां नीलगाय को खाना खिलाया और वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। इसी पर श्याम रंगीला को वन विभाग ने नोटिस भेज दिया।

विज्ञापन
Shyam Rangeela copying pm modi forest department gave notice to comedian
श्याम रंगीला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर फेमस हुए कॉमेडियन श्याम रंगीला को पीएम की नकल करने भारी पड़ गया है। यह बात हर कोई जानता है कि श्याम प्रधानमंत्री की हूबहू नकल कर लेते हैं, उनके जैसी आवाज निकाल लेते हैं। लेकिन अबकी बार ऐसा करने से उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। श्याम रंगीला ने हाल ही में जयपुर के झालाना जंगल में जाकर एक नीलगाय को खाना खिलाया और वीडियो बनाई।

विज्ञापन


वन विभाग ने श्याम रंगीला को भेजा नोटिस
उनका वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान में वन विभाग ने नोटिस जारी कर रंगीला को तलब कर लिया है। कहा जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने के मामले में श्याम पर कार्रवाई हो सकती है। श्याम रंगीला को यह नोटिस क्षेत्रीय वन अधिकारी ने भेजा है।
विज्ञापन


श्याम ने पीएम मोदी का अपनाया लुक
गौरतलब है कि हाल ही टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी कर्नाटक के मुदुमलाई और बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे थे। जहां मोदी टोपी, चश्मा पहने नजर आए थे। उनका यह लुक काफी वायरल हुआ था। उनके हाथों में दूरबीन भी थी। श्याम रंगीला ने पीएम मोदी के इसी दौरे की तर्ज पर झालाना जंगल का ट्रिप बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने यूट्यूब चैनल पर श्याम ने वीडियो किया था अपलोड
श्याम रंगीला भी मोदी की तरह हाथ में दूरबीन लिए और चश्मा, टोपी पहने नजर आए थे। श्याम रंगीला ने नीलगाय को खाना खिलाया, जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने वायरल कर दिया। 13 अप्रैल को झालाना लेपर्ड रिजर्व का यह वीडियो श्याम ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ खिलाने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इतना ही नहीं उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसे लेकर झालाना जंगल में चेतावनी सूचना बोर्ड भी लगाए हुए हैं। लेकिन श्याम रंगीला ने इसे अनदेखा कर ऐसी हरकत की।

यह भी पढ़ें: फ्री की शराब पीकर बेहोश हो गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed