{"_id":"5bb9b3cd867a5568681f8e22","slug":"shruti-haasan-is-excited-to-collaborate-with-nucleya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने नये गाने के लिए बेहद उत्साहित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने नये गाने के लिए बेहद उत्साहित
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Shruti Hassan
अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन संगीत निर्माता उदय सागर के साथ एक विशेष गीत के लिए सहयोग से उत्साहित हैं। वह न्यूक्लिया के नाम से लोकप्रिय हैं। यह गीत नवंबर में रिलीज होगा और यह न्यूक्लिया के अगले एल्बम में भी शामिल होगा।
विज्ञापन
श्रुति ने कहा मैं इस सहयोग के लिए उत्साहित थी। न्यूक्लिया के काम और उनकी प्रतिभा के साथ अद्भुत तरीके से दर्शकों से जुड़ाव देखकर हमेशा उनकी प्रशंसक रही हूं यह रचनात्मकता के साथ एक रोमांचक सहयोग था और काम के लिए पूरी तरह खुश हूं। यह मेरे पसंदीदा अनुभवों में से एक है। वहीं श्रुति संग काम के बारे में न्यूक्लिया ने कहा मैं श्रुति के साथ काम को लेकर उत्साहित हूं।
विज्ञापन
जब वह स्टूडियो में आइए तो मैंने न केवल उनकी गायन क्षमता देखी बल्कि गीतकार और संगीतकार के रूप में उनकी क्षमता का आकलन किया और हमारे सहयोग से गीत बेहतरीन बना है। मैं अपने आगामी एल्बम से अगले महीने गीत रिलीज करने का इंतजार नहीं कर सकता।
विज्ञापन