Kapkapiii: श्रेयस तलपड़े-तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, पोस्ट ने बढ़ाया उत्साह
श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की आगाी हॉरर कॉमेडी फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठ गया है। अनाउंसमेंट वीडियो फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है।
विस्तार
श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस जानकारी मात्र ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ था। इसी बीच फिल्म निर्माताओं ने इसके शीर्षक से भी पर्दा उठा दिया है। एक मोंटाज वीडियो के साथ टाइटल का खुलासा किया गया है। पोस्ट से साफ होता है कि इस आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम 'कपकपी' है।
'कपकपी' है फिल्म का नाम
'कपकपी' फिल्म का निर्देशन संगीत सिवन करने वाले हैं, जो 'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म के मुख्य अभिनेता श्रेयस तलपड़े का कहना है, 'आज, जब हमारे आसपास की अधिकांश फिल्में थ्रिलर, डार्क या देशभक्तिपूर्ण होती हैं, इससे दर्शक एक वास्तविक हॉरर कॉमेडी की उम्मीद कर सकते हैं।'
M Emmet Walsh Died: 'ब्लेड रनर' अभिनेता एम एम्मेट वॉल्श का निधन, 88 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस
View this post on Instagram
श्रेयस-तुषार ने जाहिर किया उत्साह
श्रेयस तलपड़े ने आगे कहा, 'हालांकि हंसी-मजाक हमेशा होता है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे सीन भी हैं जहां आप हंसते-हंसते अपनी कुर्सी से गिर जाएंगे। साथ ही ऐसे क्षण भी हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।' श्रेयस तलपड़े फिल्म 'गोलमाल' के सह कलाकार तुषार कपूर के साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं तुषार कपूर ने कहा, 'मैंने वास्तव में स्क्रिप्ट का आनंद लिया। टीम में बहुत अच्छा माहौल था, खासकर संगीत सर, जिनके साथ मैंने पहले भी काम किया है। मेरा किरदार कॉमेडी और हॉरर के दायरे में है, लेकिन मेरी पिछली फिल्मों में मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों से बहुत अलग है।'
Do Aur Do Pyaar Teaser: जारी हुआ 'दो और दो प्यार' का टीजर, एक बार फिर दिखा विद्या बालन का बोल्ड अंदाज
'कपकपी' का निर्माण, स्टारकास्ट
फिल्म 'कपकपी' में श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर के अलावा सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, जय ठक्कर, वरुण पांडे, धीरेंद्र तिवारी, दिनकर शर्मा और अभिषेक कुमार जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले जयेश पटेल ने किया है।