{"_id":"5750fd184f1c1bbf48108d94","slug":"shreyas-talpade-turns-gigolo-for-masti-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर अलग-अलग औरतों के साथ सोने को तैयार ये हीरो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैसे लेकर अलग-अलग औरतों के साथ सोने को तैयार ये हीरो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये कमाने वाली ऐडल्ट कॉमेडी ग्रैंड मस्ती की अगली कड़ी आने को तैयार है। यूं तो इसमें विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी पहले की तरह मौजूद रहेगी परंतु सूत्र बता रहे हैं कि इस बार एक नया किरदार भी जुड़ने जा रहा है, जिगोलो यानी जिस्मफरोशी करने वाला पुरुष!
विज्ञापन
खबर है कि इस कॉमेडी में यह रोल अभी तक फिल्मों में सीधे-सच्चे किरदार निभाने वाले श्रेयस तलपड़े निभाएंगे। वैसे तो श्रेयस ने कुछ कॉमेडी फिल्में भी की हैं मगर यह रोल बहुत ही अलग किस्म का होगा। फिल्म में तीन हीरो के साथ तीन हीरोइनें हैं। ऐसे में सूत्र दावा कर रहे हैं कि श्रेयस कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाले हैं।
विज्ञापन
फिल्म अगले महीने थियटरों में आ सकती है। निर्देशक इंद्र कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही लॉन्च होने वाला है और संभव है कि श्रेयस के रोल पर पड़ा राज उसमें खुल जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो श्रेयस सिनेमाघरों में दर्शकों को चौकाएंगे।
विज्ञापन