फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shreya Ghoshal cancels her Concert in Surat After Arijit Singh due to Pahalgam Terror Attack

Shreya Ghoshal: अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने रद्द किया अपना कॉन्सर्ट, पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

Sat, 26 Apr 2025 12:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 26 Apr 2025 12:08 AM IST
सार

Shreya Ghoshal Cancels Concert: गायिका श्रेया घोषाल ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑल हार्ट्स टूर के तहत सूरत में होने वाला अपना कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम 26 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में होना था।

विज्ञापन
Shreya Ghoshal cancels her Concert in Surat After Arijit Singh due to Pahalgam Terror Attack
श्रेया घोषाल - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyaghoshal

विस्तार

गायिका श्रेया घोषाल ने कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर ऑल हार्ट्स टूर के तहत सूरत में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्हें शनिवार, 26 अप्रैल, 2025 को शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में परफॉर्म करना था।

विज्ञापन

 

Trending Videos

श्रेया घोषाल की पोस्ट
इस बारे में जानकारी देते हुए गायिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, 'हालिया और दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों ने कलाकार के साथ मिलकर इस शनिवार, 26 अप्रैल को सूरत में होने वाले आगामी शो को रद्द करने का निर्णय लिया है। सभी टिकट धारकों को पूर्ण रिफंड मिलेगा और राशि स्वचालित रूप से आपके भुगतान के मूल तरीके में वापस कर दी जाएगी। किसी भी प्रश्न के लिए events@district.in पर लिखें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।'


Ground Zero Box Office Collection: पहले दिन बुरा रहा ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल, एक्सपर्ट्स बोले- ‘उरी’ देखी और बस…

विज्ञापन
विज्ञापन

अरिजीत सिंह ने भी रद्द किया था कॉन्सर्ट
इससे पहले गुरुवार को अरिजीत सिंह ने भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चेन्नई में 27 अप्रैल को वाईएमसीए ग्राउंड, नंदनम में होने वाला अपना आगामी कॉन्सर्ट रद्द कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन के जरिए आयोजकों की ओर से एक नोट शेयर किया, जिसमें प्रशंसकों को कॉन्सर्ट रद्द होने की जानकारी दी गई।
Akshay Kumar: सैफ अली खान को अक्षय कुमार ने दी थी चेतावनी, बोले- सावधान करीना कपूर से पंगा मत लेना'

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर ने भी स्थगित की थी टिकट बिक्री
इससे पहले, संगीतकार और गायक अनिरुद्ध रविचंदर ने ऐलान किया था कि एक जून को उनके आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट के लिए टिकट बिक्री स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा 'पहलगाम में हुई दुखद घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है। हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए हैं। हुकुम वर्ल्ड टूर, बेंगलुरु के दूसरे शो (1 जून) के लिए नई टिकट बिक्री की तारीख का जल्द ही एलान किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed