फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha's mother calling her hulk

उफ्फ! श्रद्धा कपूर को ये किस नाम से पुकारा जा रहा है

Tue, 19 May 2015 12:38 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
shraddha's mother calling her hulk

श्रद्धा कपूर अब रेमो डिसूजा निर्देशित 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आएंगी। वह कहती हैं कि इस फिल्म के फिटनेस कोर्स को करने के बाद वह स्वयं में ज्यादा मजबूती और फुर्तीलापन महसूस करती हैं।

विज्ञापन


श्रद्धा (26) ने कहा, "मैंने हमेशा से एक्सरसाइज़ की है, लेकिन 'एबीसीडी 2' की शूटिंग के दौरान मैंने जैसी फिटनेस पाई, वह बिल्कुल अलग है।

मैं ज्यादा मजबूत और चुस्त महसूस करती हूं, इतना ज्यादा कि मैंने घर में वह चीजें करनी शुरू कर दी हैं, जिन्हें उठाने के लिए बहुत सारा दम चाहिए।"

जानिए मां पुकारने लगीं किस नाम से

shraddha's mother calling her hulk

श्रद्धा ने अपने दमखम से अपनी मां को भी चौंका दिया है। हालत यह है कि मां अब अपनी नाजुक सी लाडली को 'छोटा हल्क' पुकारने लगी हैं।​

​​श्रद्धा ने कहा, ​"​मेरी मां को सोफा शिफ्ट करना था। वह इससे पहले कि किसी को मदद के लिए बुलातीं, मैंने उसे अकेले ही शिफ्ट कर दिया। यह उनके लिए बहुत हैरानी की बात थी।​"

उन्होंने बताया, ​"​मेरी मां मेरी ताकत से इतनी प्रभावित हुई हैं कि उन्होंने मुझे छोटा हल्क कहना शुरू कर दिया है।​" फिल्म 'एबीसीडी 2' 19 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed