Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर ने शेयर की अपनी नो मेकअप वाली तस्वीर, चाय लवर्स के लिए कही ये बात
श्रद्धा कपूर को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्माण लव फिल्म्स और टी-सीरीज मिल कर रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने फैंस के दिलों पर तब से राज कर रही हैं जब से उन्होंने साल 2013 में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म आशिकी 2 में आरोही की भूमिका निभाई थी। फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। इस फिल्म के बाद वह हैदर, साहो, एक विलेन, स्ट्रीट डांसर 3 डी, एबासीडी 2 सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। श्रद्धा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस संग अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से नो-मेकअप सेल्फी शेयर किया है।
इस फोटो में एक्ट्रेस को चाय का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। इस अनफिल्टर्ड तस्वीर में श्रद्धा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चाय पीने वालों का अपना चीयर्स होना चाहिए न ??? इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने अपने फेवरेट स्टार पर जमकर कमेंट करना शुरु कर दिया है। उनके ज्यादातर फैंस इस नो-मेकअप फोटो की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्माण लव फिल्म्स और टी-सीरीज मिल कर रही हैं। फिल्म होली 2023 पर रिलीज होगी। इसके अलावा, वह निर्देशक पंकज पाराशर के निर्देशन में बन रही फिल्म चलबाज इन लंदन में भी नजर आने वाली हैं।