फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor most searching celibrity in bollywood according to Score Trends India

‘स्त्री’ का बोलबाला, श्रद्धा कपूर कर रहीं हैं इंस्टाग्राम पर राज

Thu, 20 Sep 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor most searching celibrity in bollywood according to Score Trends India
बॉलीवूड पर इस वक्त ‘स्त्री’ का ही बोलबाला दिखायी दे रहा हैं। बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ कमाने वाली फिल्म ‘स्त्री’ की वजह से श्रद्धा कपूर इस वक्त इंस्टा पर बॉलीवूड की टॉप ट्रेंडिग एक्ट्रेस बन गयी हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर ही डिजीटल विश्व में और इंस्टाग्राम पर इस वक्त सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन


फिल्म ‘स्त्री’ में दिए अपने दमदार परफॉर्मन्स की वजह से निक जोन्स से रोका होने के बाद पिछले कई हफ्तों से नंबर वन स्थान पर रहीं, प्रियंका चोपड़ा को श्रद्धा ने लोकप्रियता में पीछे छोड़ा हैं। यह आंकडे यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया व्दारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं।
विज्ञापन

Shraddha Kapoor most searching celibrity in bollywood according to Score Trends India
डिजीटल विश्व में इस वक्त श्रध्दा और प्रियंका के अलावा सुई धागा फिल्म की वजह से अनुष्का शर्मा और अपने वेब सीरिज की वजह से राधिका आप्टे की फैन फॉलोविंग काफी बढ़ गयी हैं। मणिकर्णिका फिल्म की वजह से कंगना रनौत भी काफी चर्चा में हैं। लेकिन नंबर वन स्थान पर इस वक्त रही श्रध्दा ने 100 अंकों के साथ डिजीटल विश्व में इन सभी अभिनेत्रीयों को पिछे छोडा हैं। वहीं, प्रियंका चोपडा 89 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, अनुष्का शर्मा 36 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, राधिका आप्टे 26 अंकों के साथ चौथे स्थान पर और कंगना रनौत 23 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर बनी हुई हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, “स्त्री फिल्म की लोकप्रियता और फिल्म को अभी भी दर्शकों के मिल रहें अच्छे प्रतिसाद की वजह से श्रध्दा कपूर की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी दिखायी दे रहीं हैं। दर्शकों के फिल्म रिव्यू और फिल्म के बारे में हो रहीं इंस्टाग्राम पोस्ट ने डिजीटल दुनिया में श्रद्धा को लोकप्रियता के शिखर पर पहूँचाया हैं। साथ ही, श्रद्धा इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘बत्ती गूल…’को लेकर भी काफी इन्स्टा पोस्ट डाल रहीं हैं। इसी का फायदा उनकी लोकप्रियता बढ़ने में हुआ हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed