{"_id":"5b5850db4f1c1bab7d8b499b","slug":"shraddha-kapoor-deleted-all-her-posts-from-instagram-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से क्यों हटाए सभी पोस्ट, यहां जानें वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से क्यों हटाए सभी पोस्ट, यहां जानें वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई सभी पुरानी तस्वीरें डिलीट हो गईं। यहां तक की श्रद्धा की प्रोफाइल फोटो भी जब नहीं दिखी तो फैंस को लगा उनका अकाउंट हैक हो गया है।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल श्रद्धा ने पुरानी सभी पोस्ट को डिलीट कर सिर्फ तीन पोस्ट डाले है, जिनमें लिखा है कि मर्द को दर्द होगा और यह उनकी आने वाली फिल्म 'स्त्री' की टैगलाइन है।
विज्ञापन
बता दें, श्रद्धा जल्द ही हॉरर-कॉमिडी फिल्म स्त्री में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को राजकुमार निदिमोरु और कृष्णा डीके ने प्रोड्यूस किया है। जिसमें भोपाल के एक छोटे से गांव चंदेरी की कहानी बयां की गई है।
विज्ञापन
बता दें, श्रद्धा बहुत जल्द शाहिद कपूर और यामी गौतम के साथ फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की है।