फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shivika Dewan spoke on vulgar content in bhojpuri films

Bhojpuri: फिल्मों में अश्लील कंटेंट पर बोलीं शिविका दीवान, निर्माताओं से पूछा ये बड़ा सवाल

Sat, 25 Dec 2021 04:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Dec 2021 04:32 PM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिविका दीवान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्मों में अश्लील कंटेंट पर बात की है। साथ ही उन्होंने निर्माताओं से एक सवाल भी किया है।

विज्ञापन
Shivika Dewan spoke on vulgar content in bhojpuri films
शिविका दीवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री ने तेजी से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। इस इंडस्ट्री के कलाकार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, तो भोजपुरी गाने अब पार्टीज की शान बनते जा रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच फिल्मों में परोसे जा रहे अश्लील कंटेंट की वजह से ये इंडस्ट्री सवालों में आ जाती है। वहीं, अब भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शिविका दीवान ने उन निर्देशकों को फटकार लगाई है, जो फिल्मों में अश्लील कंटेंट परोसने का समर्थन करते हैं। एक्ट्रेस ने अपने बयान में बताया है कि उन्हें नहीं लगता है कि कभी भी दर्शक फिल्मों में अश्लील कंटेंट की मांग करते हैं।

विज्ञापन

Shivika Dewan spoke on vulgar content in bhojpuri films
शिविका दीवान - फोटो : सोशल मीडिया

शिविका दीवान का निर्माताओं से सवाल
शिविका दीवान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सभी निर्माताओं से एक सवाल किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा सभी निर्माताओं से सवाल है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को आज तक सम्मान क्यों नहीं दिया जाता है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी भाषा अश्लील कंटेंट की मांग कर सकती है। यह आप है, जो इसे बेचने के लिए आसानी से दर्शकों के सामने पेश करते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि यूपी और बिहार के लोग सिर्फ अश्लीलता ही पसंद करते हैं। यह सब दूर करने के लिए किसी को कदम आगे बढ़ाने होंगे और बदलाव करना होगा। मैं इंडस्ट्री में ऐसी फिल्में करना पसंद करूंगी, जो बदलाव लाएं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Shivika Dewan spoke on vulgar content in bhojpuri films
शिविका दीवान - फोटो : सोशल मीडिया

शिविका ने बदलाव की कही बात
शिविका ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अब ऐसा समय आ गया है जब भोजपुरी इंडस्ट्री में इस तरह की फिल्में बनें, जिन्हें दूसरी भाषाओं में भी बनाया जाए। इस तरह की फिल्मों से लोगों का नजरिया भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ बदल जाएगा। मुझे पता है कि यह थोड़ा मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है।’

विज्ञापन

Shivika Dewan spoke on vulgar content in bhojpuri films
शिविका दीवान - फोटो : सोशल मीडिया

शिविका दीवान की अपकमिंग फिल्में
शिविका दीवान के करियर की बात करें तो, उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘चैलेंज’ से रखा था। वह अब तक अलग-अलग भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं। उनके पास अब दो तेलुगू फिल्में और एक पंजाबी फिल्म हैं, जो अगले साल रिलीज होंगी। इसके अलावा, अभिनेत्री के पास ‘कहानी’, ‘पहेली’, ‘परवरिश’ और ‘खिलाड़ी’ जैसी कई भोजपुरी फिल्में भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed