फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiva Rajkumar look test completed for ram charan film rc 16 actor will join set soon for shooting

RC 16: 'आरसी 16' के लिए शिवा राजकुमार का लुक टेस्ट पूरा, इस दिन से राम चरण की फिल्म की शूटिंग करेंगे अभिनेता

Wed, 05 Mar 2025 02:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:59 PM IST
सार

साउथ अभिनेता शिवा राजकुमार अगली बार राम चरण की फिल्म 'आरसी 16' में नजर आएंगे। अब उन्होंने फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट पूरा कर लिया है। 

विज्ञापन
Shiva Rajkumar look test completed for ram charan film rc 16 actor will join set soon for shooting
शिवा राजकुमार - फोटो : एक्स: nimmashivarajkumar

विस्तार

'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद राम चरण ने अपनी अगली फिल्म पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। वह बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म के निर्माण में जुटे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। समय-समय पर फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। वहीं, अब फिल्म में एक और कलाकार के शामिल होने की खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अभिनेता का लुक टेस्ट पूरा
टीम ने हाल ही में साउथ शिवा राजकुमार के लिए लुक टेस्ट पूरा किया है, जो जल्द ही शूटिंग में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस अवसर को खास बनाने के लिए निर्माताओं ने एक विशेष बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया, जिसमें प्रशंसकों को उनके ट्रांसफॉर्मेशन की एक झलक दिखाई गई। अपने शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ शिवा राजकुमार से फिल्म में एक अहम मोड़ जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे राम चरण के साथ उनका पहला सहयोग और भी रोमांचक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन तक शूटिंग करेंगे शिवा राजकुमार
इससे पहले अपनी आगामी फिल्मों के बारे में अपडेट साझा करते हुए शिवा राजकुमार ने 'आरसी 16' में अपने किरदार के बारे में भी जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि मैं राम चरण की फिल्म 'आरसी 16' में एक स्पेशल परफॉर्मेंस कर रहा हूं। मैं 3 मार्च से अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करूंगा। मैं 5 मार्च को हैदराबाद में राम चरण की आरसी 16 की टीम में शामिल हो जाऊंगा और 8 मार्च तक शूटिंग करूंगा।

विज्ञापन

जान्हवी के साथ राम चरण की पहली फिल्म
निर्माता जल्द ही फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठाने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म का अस्थाई नाम 'आरसी 16' रखा गया है और कहा जा रहा है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें क्रिकेट मुख्य विषय होगा। हाल ही में क्रिकेट से जुड़े कुछ मुख्य दृश्यों की शूटिंग एक विशेष रूप से बनाए गए स्टेडियम सेट में की गई। इस फिल्म में राम चरण बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे, जिसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर को मुख्य भूमिका में लिया गया है, जो राम चरण के साथ उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण पुष्पा के बैनर मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed