फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shiv Kumar Subramaniam: Anil Kapoor paid tribute to Shiv Subramaniam remembers the old days by sharing the picture

Shiv Kumar Subramaniam: अनिल कपूर ने शिव सुब्रह्मण्यम के निधन पर जताया शोक, तस्वीर शेयर कर पुराने दिन किए याद

Mon, 11 Apr 2022 06:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 11 Apr 2022 06:12 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत शिव सुब्रह्मण्य को श्रध्दांजलि दी है। अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुब्रह्मण्यम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

विज्ञापन
Shiv Kumar Subramaniam: Anil Kapoor paid tribute to Shiv Subramaniam remembers the old days by sharing the picture
Shiv Kumar Subramaniam, Anil Kapoor - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और लेखक शिव सुब्रह्मण्यम के निधन की खबर से पूरा मनोरंजन जगत स्तब्ध है। अभिनेता के अचानक हुए निधन की खबर सुन मनोरंजन जगत के कलाकार लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत शिव सुब्रह्मण्य को श्रध्दांजलि दी है। अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुब्रह्मण्यम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

विज्ञापन

तस्वीर साझा करते हुए एक्टर ने बेहतरीन अभिनेता और लेखक के साथ काम करने की अपना यादें शेयर करते हुए एक भावनात्मक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "मुझे पहले परिंदा में शिव के साथ काम करने का मौका मिला और फिर 24 में, दोनों बार वह असाधारण थे। एक बेहतरीन अभिनेता जिसे आज हमने खो दिया। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

विज्ञापन


गौरतलब है कि सुब्रमण्यम ने 'परिंदा' (1989) के लिए पटकथा लिखी और अनिल कपूर के नेतृत्व वाली एक्शन-थ्रिलर सीरीज '24' में अभिनय किया। अभिनेता के निधन पर अर्जुन कपूर, अभिमन्यु दसानी, अशोक पंडित और हंसल मेहता सहित कई अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने शानदार करियर के दौरान, उन्हें परिंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी से सम्मानित किया गया। इनके अलावा शिव कुमार '2 स्टेट्स', 'तीन पत्ती', 'प्रहार' और रानी मुखर्जी स्टारर 'हिचकी' में भी नजर आए थे। शिव कुमार सुब्रमण्यम ने टीवी शो 'मुक्ति बंधन' में भी काम किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed