फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpi raj new bhojpuri song kamariya se mari getting viral on social media

Bhojpuri: रिलीज होते हुए शिल्पी राज के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, सिंगर ने दिखाईं अपनी कातिलाना अदाएं

Sun, 04 Sep 2022 04:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 04 Sep 2022 04:05 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का लेटेस्ट गाना 'कलमिया से मारी' इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने ने आते ही अच्छे खासे व्यूज बटोर लिए हैं।  

विज्ञापन
shilpi raj new bhojpuri song kamariya se mari getting viral on social media
शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज का नाम किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले एक एमएमएस लीक हुआ था। दावा किया गया कि वो शिल्पी राज का एमएमएस है लेकिन इस बार शिल्पी अपने नए गाने की वजह से लाइमलाइट में आई हैं। शिल्पी का नया गाना 'कलमिया से मारी' रिलीज हो चुका है और इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया। यह गाना आज ही रिलीज हुआ है, जिसका वीडियो शिल्पी राज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

शिल्पी राज ने अपने फैंस के बीच नए गाने का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पी राज सिंगिंग के साथ-साथ अपनी अदाएं भी दिखा रही हैं। उनके एक्सप्रेशन कातिलाना है और इस वजह से शिल्पी का यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर मेरी प्यारी दीदी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाओ।' तीसरे ने लिखा, 'आपका बड़ा फैन हूं।' इसके अलावा, एक और फैन ने लिखा है, 'शानदार गाना।' इसके अलावा, कई फैन्स ने हार्ट और फायर के इमोजी भेजे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpi Raj Personal (@shilpi_raj_personal)

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शिल्पी राज का एक और गाना रिलीज हुआ था, जिसमें शिल्पी के साथ माही श्रीवास्तव नजर आई थीं। इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई थी और गाने में दोनों का धांसू डांस भी था। गाने में माही श्रीवास्तव दुबई के समंदर के बीच खड़ी एक बोट पर थिरकती हुई दिखी थी। फैंस को यह गाना खूब पसंद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed