फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty shares message on faith amid Raj Kundra controversy

सोशल मीडिया: शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया 'भरोसे' वाला मैसेज, पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद हैं पति राज कुंद्रा

Tue, 24 Aug 2021 11:55 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Aug 2021 11:55 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक किताब का पेज शेयर किया है, जिसमें भरोसे वाला संदेश है। इस पन्ने में सबसे ऊपर ब्रिटिश लेखक बर्टेंड रसेल का एक उद्धरण है। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty shares message on faith amid Raj Kundra controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक किताब का पेज शेयर किया है, जिसमें भरोसे वाला संदेश है। इस पन्ने में सबसे ऊपर ब्रिटिश लेखक बर्टेंड रसेल का एक उद्धरण है। यह उद्धरण है, 'हमें विश्वास करने की इच्छा नहीं है, बल्कि पता लगाने की इच्छा है।' शिल्पा ने जो पन्ना शेयर किया है, उसमें विश्वास के बारे में लिखा हुआ है। इस पन्ने के एक अंश में लिखा हुआ है, 'विश्वास में कल्पना की छलांग शामिल है। वास्तविक विश्वास में खोज शामिल है, जीवन के सबसे कठिन सवालों के जवाब खोजने की इच्छा। हमारे पास ऐसा विश्वास हो सकता है जो संगठित धर्म की शिक्षाओं का पालन करता है, या फिर हम स्वयं के अनुभवों और अध्ययन के माध्यम से विश्वास हासिल कर सकते हैं। किसी भी मामले में हम अपने विश्वास को धोखा नहीं देते।'

विज्ञापन



इस किताब के पन्ने में लिखा हुआ कि मेरा विश्वास मुझे बनाए रखता है। और ज्यादा ज्ञान की निरंतर खोज पर ले जाता है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस वक्त पोर्नोग्राफी केस में जेल में बंद हैं। शिल्पा उनके जेल जाने के काफी लंबे वक्त बाद सार्वजनिक तौर पर दिखाई दी थीं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर सकारात्मक बातें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले सोमवार को शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कई आसन करते हुए एक योगा वीडियो शेयर किया था और लिखा था 'अपने खुद के योद्धा बनो। हाल ही में शिल्पा ने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में जज के रूप में वापसी की है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने शो से ब्रेक ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed