कार्रवाई: अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, देर रात हुई मेडिकल जांच
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने कई घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
Businessman Raj Kundra has been arrested by the Crime Branch in a case relating to creation of pornographic films & publishing them through some apps. He appears to be the key conspirator. We have sufficient evidence regarding this: Mumbai Police Commissioner pic.twitter.com/LbtBfG4jJc
— ANI (@ANI) July 19, 2021विज्ञापन
क्राइम ब्रांच का कहना है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में शुक्रवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं, इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।
#WATCH | Actress Shilpa Shetty's husband & businessman Raj Kundra appeared before the Property Cell of Mumbai Police's Crime Branch, where he was arrested in a case relating to 'creation of pornographic films & publishing them through some apps' pic.twitter.com/mtlM4pYCc3
— ANI (@ANI) July 19, 2021
राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
#WATCH | Actress Shilpa Shetty's husband & businessman Raj Kundra appeared before the Property Cell of Mumbai Police's Crime Branch, where he was arrested in a case relating to 'creation of pornographic films & publishing them through some apps' pic.twitter.com/mtlM4pYCc3
— ANI (@ANI) July 19, 2021
देर रात उन्हें मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया और बाद में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर भी ले जाया गया।
Actress Shilpa Shetty's husband & businessman Raj Kundra has been taken for medical examination at JJ hospital by Property Cell of Mumbai Police's Crime Branch
He was later taken to Mumbai Police Commissioner's office. pic.twitter.com/Nvv8zd3nY2 — ANI (@ANI) July 19, 2021
यह कोई पहला मौका नहीं जब राज कुंद्रा विवादों में है, वह पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।