फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sherlyn Chopra will play double role in a movie

फिल्म के साथ न्याय कर पाएंगी शर्लिन चोपड़ा

Thu, 26 Feb 2015 04:04 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra will play double role in a movie

सेक्सी हीरोइन शर्लिन चोपड़ा कि कोई भी फिल्म अभी तक कोई बड़ा करिश्मा भले ही नहीं कर पाई हो पर अपनी बोल्डनेस से इस हसीना का नाम हर किसी को मालूम है।

विज्ञापन


उनकी फिल्म 'कामसूत्र 3 डी' की चर्चाएं अभी बंद भी नहीं हुई है कि उनके हाथ एक नई फिल्म भी लग गई है। जिस फिल्म में उनका एक नहीं बल्कि डबल रोल है। शर्लिन चोपड़ा भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


वैसे अभी तक शर्लिन केवल अपनी फिल्मों और अपने सनसनीखेज बयानों के कारण सुर्खियां बटोरतीं आई हैं लेकिन इस बार उनके हाथ डबल जैक पॉट लग ही गया है।

बताया जा रहा है कि ये रोल शर्लिन के लिए काफी चैलेंजिंग हो सकता है जो उनकी प्रतिभा को सामने लाने का पूरा काम करेगा।

इस रोल में पूरी तरह से फिट होंगी शर्लिन

Sherlyn Chopra will play double role in a movie

टीओआई में छपी खबर के अनुसार सेटेलाइट पिक्चर के बैनर तले बन रही एक फिल्म के लिए शर्लिन चोपड़ा को साइन किया गया है। जिसमें उनका डबल रोल बताया जा रहा है।

शर्लिन की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म के निर्माता सुभाष चौधरी और शैला हैं। जिनकी फिल्म फिलमिस्तान को बेस्ट फीचर फिल्म 2012 का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ था।

निर्माता सुभाष चौधरी का कहना है कि नेशनल अवार्ड जीतने के बाद अपनी इस फिल्म के लिए वह किसी स्‍थापित अभिनेत्री को लेना चाहते थे, क्योंकि फिल्म में अभिनेत्री का रोल फिलमिस्तान से भी ज्यादा चैलेंजिंग है।

हमारे लिए अभिनेत्री का चुनाव काफी कठिन हो गया था। उन्होंने बताया कि हम कुछ अभिनेत्रियों के नाम पर विचार कर ही रहे थे कि तभी हमें फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर डी के श्राफ ने फिल्म की हीरोइन के लिए शर्लिन चोपड़ा का नाम सुझाया।

शैला के अनुसार जब हम शर्लिन से मिले हमें महसूस हुआ कि वह सचमुच इस रोल के लिए फिट हैं। उनकी पर्सनलिटी काफी आकर्षित है और वह रोल के साथ पूरा न्याय कर पाने में सक्षम हैं।

निर्माताओं के अनुसार फिल्म की शूटिंग भारत के कई हिस्सों में होगी और फिल्म के 2016 में रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed