फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Suman condemns police action on student protesters says I have only cried

'मैं तीन दिनों से सोया नहीं हूं, बस रो रहा हूं', छात्रों पर हुई कार्रवाई पर भावुक हुए शेखर सुमन; उठाए ये सवाल

Sat, 25 Jul 2026 12:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 25 Jul 2026 12:38 PM IST
सार

Shekhar Suman: एक्टर शेखर सुमन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए विरोध प्रदर्शन पर अपनी बात रखी है। अपनी बात रखते हुए वह भावुक हो गए।

विज्ञापन
Shekhar Suman condemns police action on student protesters says I have only cried
शेखर सुमन - फोटो : एक्स

विस्तार

एक्टर-होस्ट शेखर सुमन 'शेखर टूनाइट' के हालिया एपिसोड में भावुक हो गए। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पिटाई के दृश्यों ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया है। 63 साल के सुमन ने बताया कि वे तीन दिनों से सो नहीं पाए हैं और बस रो रहे हैं।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन पर बोले सुमन 
नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर बात करते हुए सुमन ने कहा कि वे छात्रों के साथ खड़े हैं। उन्होंने उनके खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि शुरू में उन्हें लगा कि क्या ऐसे समय में यह एपिसोड प्रसारित किया जाना चाहिए जब देश विरोध प्रदर्शनों के कारण उथल-पुथल से गुजर रहा है, लेकिन बाद में उन्होंने फैसला किया कि शो को जारी रखना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

Shekhar Suman condemns police action on student protesters says I have only cried
शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
भावुक हुए सुमन
भावुक अंदाज में एपिसोड की शुरुआत करते हुए सुमन ने कहा '20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन मासूम, निहत्थे और बेबस बच्चों के साथ जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था। जिस तरह से उन्हें बेरहमी, क्रूरता और निर्दयता से लाठियों से पीटा गया और लहूलुहान कर दिया गया, उसने मुझे अंदर तक हिलाकर रख दिया है। मैं तीन दिनों से सोया नहीं हूं, बस रो रहा हूं।'



सुमन ने उठाया सवाल
उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा 'उन युवा, मासूम बच्चों की क्या गलती थी? यही न कि उन्होंने अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज उठाई? कि वे अपने अधिकारों, अपने भविष्य और उससे भी बढ़कर, इस देश के भविष्य के लिए खड़े हुए? उन्होंने एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग की। उनकी बात सुनने के बजाय, उन पर लाठीचार्ज किया गया और उनके साथ मारपीट की गई।'

Shekhar Suman condemns police action on student protesters says I have only cried
शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम
नौजवानों के साथ हैं सुमन
उन्होंने आगे कहा, 'इस मुश्किल घड़ी में, मैं हर निडर युवा, हर समन्वयक, हर नौजवान और हर उस भारतीय के साथ खड़ा हूं जिसका दिल इस देश की गरिमा के लिए धड़कता है। जिसमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का साहस है।'

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
सुमन ने ये बातें तब कहीं जब 'कॉकरोच जनता पार्टी' की अगुवाई में हजारों युवा प्रदर्शनकारी 'चलो संसद' मार्च के लिए जंतर-मंतर पर जमा हुए। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों, जिसमें नीट पेपर लीक भी शामिल है, को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन
नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को फिल्म इंडस्ट्री से भी समर्थन मिला है। सलमान खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, शबाना आजमी और आर माधवन ने छात्रों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed