फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill to be feature with Nawazuddin Siddiqui in B praak music video see details inside

Shehnaaz Gill: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल! इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

Fri, 24 Feb 2023 11:41 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:41 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने की चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि गाने की शूटिंग भी की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill to be feature with Nawazuddin Siddiqui in B praak music video see details inside
शहनाज गिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं। शहनाज को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बिग बॉस 13 से किस्मत चमकने के बाद अब जल्द ही शहनाज बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। कुछ समय पहले शहनाज की एमसी स्क्वायर और गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो आई थी। वहीं, अब खबरें हैं कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बी प्राक के म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने की चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि इस गाने में दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी और गाने की शूटिंग भी की जा चुकी हैं। हालांकि अभी म्यूजिक वीडियो को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस खबर को सुनने के बाद से एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन

Divya Agarwal: वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा- न कभी पहना..
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। इसके अलावा वह 100% में भी नजर आएंगी, जिसकी जानकारी उन्होंने पिछले साल दी थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इससे पहले वह दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म हौंसला रख में नजर आई थीं।
Barkha Sengupta: इस एक्टर पर आया बरखा सेनगुप्ता का दिल, पति से अलग होने के बाद अभी नहीं लिया है तलाक
 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात करें तो वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता पर पत्नी आलिया ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता कथित तौर पर एक संपत्ति के लिए पत्नी आलिया के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। अभिनेता से जब इस विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी बच्चों की पढ़ाई के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'मेरे बच्चे दुबई में पढ़ते और एक महीने से मुंबई में हैं। ऐसे में उनकी स्कूली शिक्षा प्रभावित हो रही है।'
Ali Zafar: ट्रोल होने पर जागे अली जफर के अरमान, जावेद के बयान को गलत बताकर बोले- पाकिस्तानी होने पर गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed