फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill-Diljit Dosanjh film Honsla Rakh Box Office Opening Weekend Rs 17.5 Crore Worldwide Gross

हौसला रख: शहनाज गिल-दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीन दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 17.5 करोड़ 

Mon, 18 Oct 2021 07:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 18 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म हौंसला रख ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस फिल्म ने सभी पंजाबी फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड के तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस में तीन दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill-Diljit Dosanjh film Honsla Rakh Box Office Opening Weekend Rs 17.5 Crore Worldwide Gross
हौंसला रख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म हौंसला रख ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस फिल्म ने सभी पंजाबी फिल्मों के शुरुआती रिकॉर्ड के तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस में तीन दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बात का खुलासा खुद दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया है।

विज्ञापन


दशहरे पर रिलीज यह फिल्म  तमाम कोविड प्रतिबंधों और 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के बावजूद जबरदस्त बिजनेस कर रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.15 करोड़ था। दूसरे दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ की कमाई की थी। रविवार का दिन फिल्म के लिए बेहतर रहा और मूवी के तीसरे दिन की कमाई 6.50 करोड़ रुपये रही। फिल्म हौंसला रख 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में पहली बार शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 

यह फिल्म शहनाज के बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद रिलीज हुई है। फिल्म में शहनाज के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। उनके फैंस इसे पंसद कर रहे हैं। फिल्म ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ही नहीं,  बल्कि बॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है। इस फिल्म ने चंडीगढ़ में पहले ही दिन 36.5 लाख का बिजनेस किया। जबकि, इससे पहले कैरी ऑन जट्टा 2 ने 38 लाख का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने दिल्ली में 51 लाख की कमाई की है जो कि अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम से भी ज्यादा है। बेलबॉटम ने पहले दिन दिल्ली में 35 लाख रुपये की कमाई की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed