फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill asked bhuvan bam do you like me got funny answer video goes viral on internet

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल कैसी लड़की है घरेलू या बाहरी? भुवन बाम ने दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते बेहाल हुए फैंस

Fri, 17 Feb 2023 11:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 17 Feb 2023 11:19 PM IST
सार

बिग बॉस फेम और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर खबरों में हैं। उनके लेटेस्ट मेहमान यूट्यूब की दुनिया के सुपरस्टार भुवन बाम बने, शो का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill asked bhuvan bam do you like me got funny answer video goes viral on internet
शहनाज, भुवन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शहनाज गिल अपने बड़बोले और अपने चुलबुले अंदाज के लिए अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री के शो में अभी तक अभिनेता आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, विक्की कौशल समेत कई एक्टर्स शो पर आ चुके हैं। अब इसी क्रम में इस बार कॉमेडियन भुवन बाम पहुंचने वाले हैं। शो का प्रोमो वीडियो हाल ही में जारी किया गया, जिसे देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

चैट शो में शहनाज गिल ने भुवन से कई सवाल पूछे, जिनमें से कुछ सवाल काफी अटपटे भी थे। शहनाज खुद उन सवालों पर हैरान थीं और अपने टीम मेंबर्स से कहा, ये कैसे सवाल हैं? वीडियो में शहनाज और भुवन मस्ती करते भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज गिल ने अपने अपकमिंग एपिसोड का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शहनाज को भुवन बम से बात करते हुए देखा जा सकता है। शहनाज भुवन बाम से पूछती हैं, 'घरेलू लड़की या बाहर की?' शहनाज गिल हंसी मजाक के बीच भुवन बम से आगे पूछती है, 'मैं कैसी लगती हूं आपको, घरेलू या..? इस पर भुवन बाम ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस को शहनाज और भुवन का ये चैट शो बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स को इसके पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शहनाज और भुवन की जोड़ी को ब्यूटीफुल कहा है। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस भुवन बाम और शहनाज गिल को एक फ्रेम में देखकर काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैं इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह देसी वाइब्स शो का नया प्रोमो नए एपिसोड लव यू मैं बहुत उत्साहित हूं'। तो वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'डबल धमाल'।  

बता दें कि शहनाज गिल को हाल ही में फिल्म हौसला रख में देखा गया था। अभिनेत्री शहनाज गिल इस साल सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश और भाग्यश्री भी हैं।

यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं सीक्रेट वेडिंग, किसी को नहीं लगने दी थी भनक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed