फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrughan Sinha Live With Amar Ujala Talk About Bollywood and Nepotism

शत्रुघ्न सिन्हा से होगी खास चर्चा, बॉलीवुड और परिवारवाद पर रखेंगे अपने विचार

Fri, 03 Jul 2020 05:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jul 2020 05:39 PM IST
सार

  • अमर उजाला के साथ लाइव होंगे शत्रुघ्न सिन्हा।
  • बॉलीवुड और परिवारवाद मुद्दे पर करेंगे चर्चा।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Live With Amar Ujala Talk About Bollywood and Nepotism
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों परिवारवाद पर बहुत बड़ी बहस चल रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही ये मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। बॉलीवुड को एक तरह से नेपोटिज्म का गढ़ कहा जा रहा है। इस बारे में हर कोई अब खुलकर अपनी बात सामने रख रहा है। ऐसे में इस विषय पर चर्चा के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे साथ जुड़ने वाले हैं। 4 जुलाई, शनिवार दोपहर 3 बजे शत्रुघ्न सिन्हा अमर उजाला के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर लाइव होंगे। इस चर्चा में आप भी कमेंट्स के माध्यम से हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने 70 और 80 के दशक में सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी। पटना के रहने वाले शत्रुघ्न ने देव आनंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को लगातार प्यार ही प्यार, रामपुर का लक्षमण, जानी दुश्मन, रास्ते का पत्थर, दोस्ताना, नसीब, बॉम्बे टू गोआ जैसी बेहतरीन फिल्में दी। उनके बेहतरीन काम के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस समय शत्रुघ्न राजनीति में काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: इतने साल की उम्र में सरोज खान ने किया था पहली बार डांस, बॉलीवुड में इस तरह बनाई थी अपनी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed