फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shankar mahadevan to be conferred honorary doctorate with top university in uk

Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन डॉक्टरेट की उपाधि से होंगे सम्मानित, बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय करेगा सम्मान

Fri, 11 Nov 2022 05:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 11 Nov 2022 05:15 PM IST
सार

मुंबई व्यापार मिशन कार्यक्रम में बीसीयू के उप-कुलपति प्रोफेसर जूलियन बीयर ने औपचारिक रूप से महादेवन को अगले साल एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
shankar mahadevan to be conferred honorary doctorate with top university in uk
शंकर महादेवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गायक और संगीतकार शंकर महादेवन को बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय (बीसीयू) डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। मुंबई में हाल ही में आयोजित एक व्यापारिक कार्यक्रम के दौरान वेस्ट मिडलैंड्स के मेयर एंडी स्ट्रीट ने ये घोषणा की है। बता दें कि शंकर महादेवन शंकर-एहसान-लॉय की तिगड़ी का हिस्सा हैं। ऐसे में गायक को 2023 में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में औपाचिक रूप से आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन


इस दौरान शंकर महादेवन ने कहा कि ये पल मेरे लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा ये एकदम नया और अभी मुझे इस फीलिंग को समझने में समय लगेगा। उन्होंने कहा जब मैंने संगीत के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया था, तब ये नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। मैं भारतीय संगीतकारों और वेस्ट मिडलैंड्स के संगीतकारों के बीच एक अमेजिंग म्यूजिक के निर्माण का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन


इसे भी पढें- Siddhant Veer Suryavanshi: 2001 में सिद्धांत ने रखा था छोटे पर्दे पर कदम, 'ममता' में अपने किरदार से हुए मशहूर
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर महादेवन ने आगे कहा कि मैंने संगीत विद्यालय के संगीतकारों के बीच एक अद्भुत संगीत को सुना है, जो कि बहुत ही अच्छा था। बता दें कि यह घोषणा शंकर महादेवन के बीसीयू कैम्पस में जाने के बाद की गई है। शंकर महादेवन ने साल 2022 के शुरूआत में तबला वादक जाकिर हुसैन समेत अन्य भारतीय संगीतकार साथियों के साथ रॉयल बर्मिंघम संगीतविद्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने वहां के छात्रों, कर्मचारियों से मुलाकात की थी। 

मुंबई व्यापार मिशन कार्यक्रम में बीसीयू के उप-कुलपति प्रोफेसर जूलियन बीयर ने औपचारिक रूप से महादेवन को अगले साल एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान बीयर ने कहा हम पहले ही उनके रॉयल बर्मिंघम संगीतविद्यालय में जाने का आनंद ले चुके हैं, और अब हम एकबार फिर उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि हम उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed