फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shankar Mahadevan and Berklee Indian Ensemble recreated Dil Chahta Hai title track

अमेरिका के म्यूजिक स्कूल ने किया इस हिंदी गीत को रीक्रिएट, आमिर और फरहान भी जुड़े

Tue, 05 May 2020 01:31 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 05 May 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Shankar Mahadevan and Berklee Indian Ensemble recreated Dil Chahta Hai title track
'दिल चाहता है' के टाइटल सॉन्ग का बर्कली इंडिया एक्सचेंज द्वारा रीक्रिएशन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' के टाइटल सॉन्ग को बर्कली इंडिया एक्सचेंज ने रीक्रिएट करने का फैसला किया है। बर्कली एक संगीत का कॉलेज है जो अमेरिका के बोस्टन शहर में स्थित है। इसके 75 छात्रों ने भारतीय सिनेमा के संगीतकारों और कलाकारों के साथ इस गीत को भारतीय जनता के सामने प्रस्तुत करने का फैसला किया है। इस गीत के जरिए वह कोरोना वायरस से भारत में लड़ रहे कर्मचारियों और आम जनता का उत्साह वर्धन करना चाहते हैं। यह उन लोगों के लिए मदद करने का एक जरिया भी है जो भारतीय संगीत बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं लेकिन इस समय उनके खाने के लाले पड़े हुए हैं।

विज्ञापन


वे ना सिर्फ है इस गीत को नया रूप दे रहे हैं बल्कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया है जो कि आज ऑनलाइन रिलीज होगा। खबरों के मुताबिक इस गीत को चुनने का कारण यह है कि यह गीत इस चुनौतीपूर्ण भरे माहौल में लोगों को साहस के लिए प्रेरित करेगा। इस गीत को फिर से बनाने के लिए कई संगीतकारों ने काम किया है और इसको ट्रंपेट, सैक्सोफोन जैसे कई अलग-अलग विद्युत उपकरणों से बनाया गया है। 

विज्ञापन

Shankar Mahadevan and Berklee Indian Ensemble recreated Dil Chahta Hai title track
'दिल चाहता है' के टाइटल सॉन्ग का बर्कली इंडिया एक्सचेंज द्वारा रीक्रिएशन - फोटो : सोशल मीडिया

गीत को 112 कलाकारों पर फिल्माया गया है जिनमें 75 बर्कली के संगीतकार हैं, बाकी के हिंदी सिनेमा के कलाकार होंगे। म्यूजिक वीडियो का वजन बढ़ाने और लोगों को भारी मात्रा में प्रेरित करने के लिए इसमें आमिर खान, फरहान अख्तर, शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन, सलीम मर्चेंट, आमीन रहमान, जोनिता गांधी, नीति मोहन, क्लिंटन सेरेजो, बेनी दयाल, विजय प्रकाश, हरिचरण, लुईस बैंक्स, शलमाली खोलगड़े आदि कलाकारों को जोड़ा गया है। 2001 में आई इस फिल्म के इस गीत के अधिकार टी सीरीज के पास हैं। इस गीत को रीक्रिएट करने के लिए उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया है। वह भी इस पुण्य के काम में भागीदार बनना चाहते हैं और कलाकारों की मदद करना चाहते हैं।

इस नेक काम का हिस्सा बनने पर आमिर खान ने कहा, 'दिल चाहता है मेरा पसंदीदा गाना है जिसे जावेद अख्तर ने लिखा है और शंकर एहसान लॉय ने उसको संगीत दिया है। मुझे खुशी है के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक के छात्र इसका नया वर्जन बनाकर गरीब गायकों और संगीतकारों की मदद करना चाहते हैं।' फरहान अख्तर ने कहा, 'यह तो बहुत खुशी की बात है कि कोरोना वायरस से लड़ने और संगीतकारों का सहयोग करने वाली इस फौज का मैं हिस्सा बनने जा रहा हूं। यह भी अच्छा है कि उन लोगों ने 'दिल चाहता है' जैसे खास गीत को रीक्रिएट करने के लिए चुना है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed