'शमिताभ' ने बाक्स ऑफिस पर की औसत शुरुआत
अमिताभ बच्चन और धनुष की फिल्म 'शमिताभ' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में औसत कमाई की कर पाई है। खबर है कि डायरेक्टर आर बाल्की की फिल्म ने पहले वीकएंड पर लगभग 13 करोड़ रुपये कमाए हैं।
हालांकि आलोचकों ने फिल्म की सराहना की है। लेकिन फिल्म को महानगरों में तो अच्छे दर्शक मिलें हैं लेकिन सिंगल स्क्रीन थिएटर और छोटे शहरों में फिलम को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए हैं।
आगे और भी धीमी पड़ सकती है कमाई
'शमिताभ' की कमाई का अधिकतर हिस्सा मल्टिप्लेक्स से ही आया है। इस फिल्म से कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन ने भी डेब्यू किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और धनुष को सांइस के सहारे क्रियेटिव तरीके से जोड़ा गया है।
वहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई बाकी दो फिल्में 'हम तुम दुश्मन दुश्मन' और 'जय जवान, जय किसान' की कमाई महज कुछ लाख रुपयों में सिमट गई है। वहीं दिल्ली में चुनावों के कारण भी कमाई पर असर पड़ा है।