{"_id":"65b3a4ecc961d72656041884","slug":"shalin-bhanot-will-be-seen-in-weekend-ka-vaar-and-he-want-to-make-abhishek-kumar-bigg-boss-17-winner-as-report-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में नजर आएंगे शालीन भनोट! घर के इस सदस्य को बनाना चाहते हैं विजेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में नजर आएंगे शालीन भनोट! घर के इस सदस्य को बनाना चाहते हैं विजेता
Fri, 26 Jan 2024 05:56 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 26 Jan 2024 05:56 PM IST
सार
शालीन भनोट भी 'बिग बॉस' के वीकेंड के वार में नजर आएंगे, जहां हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस साल शो की ट्रॉफी कौन उठाएगा, वहीं अब शालीन ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अभिषेक कुमार विजेता बनें।
विज्ञापन
शालीन भनोट
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 17' तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अब खत्म होने की कगार पर है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज में समझाते और फटकार भी लगाते हैं। इस बार 'बिग बॉस 17' का आगामी एपिसोड खास होने वाला है। शो के आगामी एपिसोड को सलमान होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगते नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालीन भनोट भी 'बिग बॉस' के वीकेंड के वार में नजर आएंगे, जहां हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस साल शो की ट्रॉफी कौन उठाएगा, वहीं अब शालीन ने कहा है कि वह चाहते हैं कि अभिषेक कुमार विजेता बनें।
अभिषेक के समर्थन में आए शालीन
शालीन भनोट ने बताया कि वे सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' के आखिरी वीकेंड के वार में नजर आएंगे, जब उनसे पूछा गया कि आप शो के किस सदस्य को स्पोर्ट करेंगे? अभिनेता ने कहा, 'मैं अभिषेक कुमार को स्पोर्ट करूंगा। वे बहुत अच्छे हैं। अभिषेक ने 'बिग बॉस 17' के घर में बहुत कुछ सहा है और उन्हें ही इस शो का विजेता होना चाहिए। मुझे लगता है कि वह कठिन समय से गुजरे हैं। कैमरे पर भी उनका मजाक उड़ाया गया है, मुझे ये सब बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि जब आप खुद ईमानदार होते हैं, तो आप कठिन समय से उबर जाते हैं, जीत जाते हैं।'
यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने खोली एक्टर्स की कमाई की पोल, एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं कलाकार
विज्ञापन
इन कंटेस्टेंट को ट्रॉफी मिलने पर होगी खुशी
शालीन से शो में अभिषेक की सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछा गया? तो अभिनेता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारुकी को भी जानते हैं और इसलिए अगर उनमें से किसी को ट्रॉफी मिलती है, तो उन्हें खुशी होगी। शालीन ने आगे कहा, 'अंकिता लोखंडे मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं मुनव्वर फारुकी से कई बार मिल चुका हूं। उन्हें मैं अच्छे से जनता हूं। वे भी एक अच्छे इंसान हैं। इन तीन लोगों को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, अगर ट्रॉफी इन तीनों के बीच जाती है, तो मुझे अच्छा लगेगा।'
'बिग बॉस 17' के फाइनल कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 17' के मेकर्स ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर शो का प्रोमो भी जारी किया है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया की इस बार शो के आगामी एपिसोड में घरवालों की क्लास सलमान खान नहीं रोहित शेट्टी लगाएंगे। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्माता 'बिग बॉस' के कंटस्टेंट मुनव्वर फारुकी पर भड़कते नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस 17' की बात करें, तो शो फिलहाल अपने ग्रैंड फिनाले की तैयारी में है। अब सलमान खान के विवादित शो में ट्रॉफी के लिए पांच कंटस्टेंट बचें हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा।
यह भी पढ़ें: Fighter: बिपाशा ने की करण सिंह ग्रोवर के अभिनय की प्रशंसा, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए भी कही यह बड़ी बात